फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Antilia: करोड़ों अरबों कमाने के बाद भी स्टार्स नहीं बना पाएंगे एंटीलिया जैसा घर, इसकी कीमत और खासियत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Thu, 09 Sep 2021 11:09 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
House - फोटो : ट्विटर
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे महंगे और शानदार घरों में से एक में रहते हैं। उनके घर का नाम एंटीलिया है। मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया एक महल से कम नहीं है। मुकेश अंबानी इस घर में अपनी पत्नी नीता अंबानी, दो बेटे और बहू के साथ रहते हैं।

ऐसा घर बनाना सोच से परे
वैसे तो बॉलीवुड स्टार्स भी आलीशान घरों के मालिक हैं लेकिन एंटीलिया में जो खास बातें हैं वो सिर्फ अंबानी परिवार के लोगों के लिए ही पॉसिबल है। अब जरा सोचिए 27 फ्लोर में दुनिया का सबसे आलीशान घर बनाने के लिए कितने अरब रुपयों की जरूरत पड़ी होगी। इस घर को Mythical Atlantic Island से प्रेरित होकर बनाया गया है।

 
 
विज्ञापन

2 of 9
प्रियंका चोपड़ा का घर - फोटो : Dirt.com
बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनका न केवल मुंबई में बल्कि देश से बाहर भी आशियाना है। प्रियंका चोपड़ा के बाद अमेरिका में आलीशान घर है वहीं सलमान खान की करें तो वे मुंबई में जिस अपार्टमेंट में रहते हैं उसका नाम 'गैलेक्सी' है और उनके फ्लैट की कीमत फिलहाल करीब 209 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

3 of 9
पटौदी पैलेस - फोटो : Instagram: @GQINDIA
पटौदी के नवाब सैफ अली खान के पास जो पैलेस है उसकी कीमत भी एंटीलिया की कीमत के आसपास भी नहीं है। पटौदी पैलेस में कुल 150 कमरे हैं जिनमें सात ड्रेसिंग रूम, सात बेडरूम, सात बिलियर्ड कमरे और बड़ा डाइनिंग कमरा है। सैफ अली खान के दादा इफ्तिखार अली खान ने इसका निर्माण कराया था। इसका डिजाइन रॉबर्ड टोर रसेल ने किया था। इसकी कीमत 800 करोड़ रुपये बताई जाती है।

4 of 9
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया - फोटो : Twitter
वहीं बात करें एंटीलिया की तो मुंबई के साउथ में अल्टमाउंट रोड पर बना एंटीलिया 27 फ्लोर का है। 'एंटीलिया' 4,00,000 स्क्वायर फीट में बना है। एंटीलिया के नीचे के शुरुआती छह फ्लोर पार्किंग के लिए हैं। इनमें एक साथ 168 कारें पार्क हो सकती हैं। मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ टॉप फ्लोर से ठीक नीचे वाले फ्लोर में रहते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 9
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया - फोटो : Twitter
गर्मी से बचने के लिए इस घर में आइस रूम भी बनाया गया है। हर फ्लोर का इंटीरियर अलग-अलग है। मुकेश अंबानी के घर में हेलीपैड, जिम, सिनेमाघर और ऐसी बहुत सी अलग-अलग सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया गया है। बॉलीवुड के किसी भी स्टार के घर पर हेलीपेड जैसी सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

6 of 9
काजोल, अजय का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
अजय देवगन पत्नी काजोल, बेटे युग और बेटी नीसा के साथ मुंबई के पॉश इलाके जुहू में रहते हैं। अजय देवगन और काजोल  के बंगले का नाम शिवशक्ति है। ये बंगला अंदर और बाहर दोनों जगह से बेहद खूबसूरत नजर आता है। काजोल के इस बंगले में जिम, स्वीमिंग पूल, मिनी थिएटर, लाइब्रेरी, और स्पोर्ट्स रूम भी है। इस बंगले की कीमत 50 करोड़ बताई जाती है।
विज्ञापन

7 of 9
शिल्पा शेट्टी, राजकुंद्रा का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा, बेटे वियान कुंद्रा और बेटी समीशा के साथ मुंबई के जिस घर में रहती हैं, वह अंदर से आलीशान दिखता है और सभी सुख-सुविधाओं से लैस है। शिल्पा और राज के सी-फेसिंग विला का नाम ‘Kinara’ है। ये देखने में बेहद खूबसूरत है। शिल्पा और राज के बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपये के आसपास है। 

8 of 9
अमिताभ बच्चन का घर जलसा - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन का बंगला 'जलसा' मुंबई के जुहू में स्थित है। वे अपने पूरे परिवार के साथ  यहीं रहते हैं। अमिताभ का बंगला तो एक टूरिस्ट स्पॉट की तरह बन गया है। देशभर से लोग अगर मुंबई घूमने जाते हैं तो अमिताभ का बंगला जरूर देखते हैं। मुंबई में अमिताभ बच्चन के पहले से ही पांच बंगले हैं। जलसा की कीमत 100 से 120 करोड़ रुपये आंकी जाती है।

 
विज्ञापन

9 of 9
शाहरुख खान का घर मन्नत - फोटो : Instagram-@gaurikhan
शाहरुख खान के बंगले का नाम 'मन्नत' है। इसे शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने सजाया है। गौरी एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। बंगले को पहले विला विएना के नाम से जाना जाता था। मन्नत की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये आंकी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें