फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother’s Day 2022: मां सिर्फ मां होती है, सगी या सौतेली नहीं, इन फिल्मों ने बदली मां की परिभाषा, जरूर देखें

Sun, 08 May 2022 07:52 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक दौर था जब बॉलीवुड फिल्मों में पारंपरिक भारतीय मांओं को दिखाया जाता था, जो अपने बच्चों और परिवार की खातिर अपने सपनों को तोड़ देती थी।

विज्ञापन
1 of 6
Mother’s Day 2022 - फोटो : Social media

एक दौर था जब बॉलीवुड फिल्मों में पारंपरिक भारतीय मांओं को दिखाया जाता था, जो अपने बच्चों और परिवार की खातिर अपने सपनों को तोड़ देती थी। लेकिन आधुनिक समय में पर्दे पर दिखाई जाने वाली मांओं की अपनी आवाज और सोच होती है, जो खुलकर अपने विचार रखती हैं। ये माएं ना सिर्फ बच्चों को डांटती हैं बल्कि उनसे दोस्ती करने की कोशिश करती हैं। मदर्स डे के अवसर पर आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही आधुनिक मांओं पर जिन्होंने मातृत्व को एक अलग परिभाषा दी है। 

विज्ञापन

2 of 6
जया बच्चन- कल हो ना हो - फोटो : Social media

जया बच्चन- कल हो ना हो

इस फिल्म में जया बच्चन ने एक सिंगल मॉम की भूमिका निभाई है, जो अकेले विदेश में अपने बच्चों की परवरिश करती है। अपने इस किरदार से उन्होंने यह बताया कि एक मां कितनी मजबूत और आत्मनिर्भर हो सकती हैं और वह एक मां का फर्ज निभाते हुए अपने पति के नाजायज बच्चे भी पाल सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
श्रीदेवी- इंग्लिश विंग्लिश - फोटो : Social media

श्रीदेवी- इंग्लिश विंग्लिश

साल 2012 में आई इस फिल्म में श्रीदेवी ने शशि का किरदार निभाया था। फिल्म एक्ट्रेस एक मध्यमवर्गीय महिला भूमिका में नजर आई जो अंग्रेजी ना आने की वजह से मजाक का पात्र बनी। लेकिन बाद में अपनी इच्छाशक्ति के दम पर वह अंग्रेजी बोलने वाले पाठ्यक्रम में दाखिला लेती है और अपनी इस कमी को पूरा कर लेती है। भारतीय सिनेमा में मां का ऐसा किरदार शायद ही दिखाया गया हो।

4 of 6
करीना कपूर- गुड न्यूज - फोटो : Social media

करीना कपूर- गुड न्यूज

दीप्ति बत्रा नामक एक सफल पत्रकार के किरदार में नजर आईं करीना कपूर ने फिल्म गुड न्यूज में मां की एक अलग परिभाषा दी है। भारतीय सिनेमा में कुछ ऐसी माएं भी दिखाई गई हैं जो अपने करियर की राह में बच्चों को बाधा समझती हैं। लेकिन इस फिल्म में इस सोच के विपरित करीना कपूर अपने सफल करियर के बीच मातृत्व को अपनाना चाहती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
विद्या बालन- पा - फोटो : Social media

विद्या बालन- पा

अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'पा' में विद्या बालन ने एक सिंगल मदर की भूमिका निभाई है, जो बिना शादी के बच्चे को जन्म देती है। एक दौर था जब बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि समाज में भी बड़े पैमाने पर  बिना शादी के बच्चे का मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन फिल्म में विद्या ने बड़े गर्व से अपने मातृत्व का जश्न मनाया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करीना कपूर- वी आर फैमिली - फोटो : Social media

करीना कपूर- वी आर फैमिली

अभिनेत्री करीना कपूर ने इस फिल्म में एक सौतेली मां का किरदार निभाया है। हालांकि, पारंपरिक हिंदी सिनेमा के विपरीत फिल्म में एक्ट्रेस ने सौतेली मां की एक अलग परिभाषा दी, जो अपने सौतेले बच्चे को भी सगी मां की तरह भी प्यार करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें