फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग केस: ईडी ने जैकलीन फर्नांडीस को गवाह के तौर पर बुलाया, अभिनेत्री के प्रवक्ता ने जारी किया स्टेटमेंट

Sat, 23 Oct 2021 10:17 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस को प्रवर्तन निदेशालय ने गवाह के तौर पर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। इस बारे में शनिवार को जैकलीन फर्नांडीज के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि अभिनेत्री ने नियमानुसार अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। साथ उन्होंने यह भी आश्वस्त कराया कि एक्ट्रेस भविष्य में भी जांच में हर तरह से सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि, ‘‘जैकलीन ने इसमें संलिप्त आरोपी के साथ संबंधों को लेकर किए गए कथित अपमानजनक बयानों से भी इंकार किया है।’’

इससे पहले जैकलीन ने अगस्त में एजेंसी के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराया था। इसके साथ ईडी ने अभिनेत्री को समन जारी कर एक्ट्रेस से 3 साल की बैंक स्टेस्टमेंट और डेबिट, क्रेडिट कार्ड की स्टेटमेंट्स भी लाने को कहा था। हालांकि, ईडी ने जैकलीन को 4 बार पूछताछ करने के लिए बुलाया था, लेकिन वह पूछताछ में शामिल नहीं हो पा रही थीं। साथ ही अभिनेत्री नोरा फतेही ने भी इसी हफ्ते ईडी के इस मामले में अपना बयान दर्ज कराया।
 
विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले  इस मामले की जांच में एक और बड़ी जानकारी सामने आई थी। इस जानकारी के मुताबिक 200 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस को एक बड़ी लग्जरी कार गिफ्ट की थी। इतना ही नहीं, दोनों अभिनेत्रियों को बंगला गिफ्ट करने की तैयारी भी हो रही थी।

विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले जैकलीन फर्नांडीस 25 सितंबर, 15 अक्टूबर, 16 अक्टूबर और 18 अक्टूबर को समन जारी होने के बाद भी ईडी के सामने पेश नहीं हो पाई थीं। धोखाधड़ी के मामले में जैकलीन फर्नांडिस का बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। साथ ही जैकलीन को इस मामले में एक गवाह बनाया गया है।

4 of 5
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले 14 अक्तूबर को नोरा फतेही ईडी के ऑफिस पहुंची थीं। इस दौरान ईडी ने अभिनेत्री से 200 करोड़ की ठगी मामले में लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद नोरा फतेही के प्रवक्ता ने एक बयान कर बताया था कि वह इस मामले में आरोपी नहीं बल्कि पीड़ित है। उनका आरोपी के साथ कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है और ईडी ने उन्हें जांच में सख्ती से मदद करने के लिए बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर पर एक बड़े कारोबारी से एक साल में 200 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने का आरोप है। सुकेश चंद्रशेखर ने एक बिजनेसमैन की पत्नी से इतनी बड़ी रकम वसूली थी। जानकारी सामने आई है कि इस केस में सुकेश की पत्नी लीना पॉल भी मिली हुई है। इसी वजह से लीना पॉल से भी घंटों तक पूछताछ हुई थी। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें