बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ की शूटिंग के लिए उज्जैन पहुंच गए हैं। 23 अक्टूबर को अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ उज्जैन पहुंचे। यहां पर उन्होंने महाकाल मंदिर में बेरीकेट में खड़े होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। कोरोना वायरस की वजह से अक्षय कुमार ने इस दौरान मास्क लगाए रखा। इतना ही नहीं, पंडित ने भी सभी कोरोना नियमों को ध्यान में रखकर अक्षय कुमार से पूजा करवाई। जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार उज्जैन में लगभग दो हफ्ते तक अपनी फिल्म ‘ओएमजी 2’ की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म के कुछ सीन की शूटिंग महाकाल मंदिर में की जाएगी। इसके अलावा, फिल्म की शूटिंग उज्जैन के कई मंदिर और राम घाट पर भी की जाएगी। साथ ही फिल्म में उज्जैन के अलग-अलग ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को दिखाया जाएगा।
सोशल मीडिया पर अगर किसी अभिनेत्री को सबसे ज्यादा ट्रोल किया जाता है तो वो हैं स्वरा भास्कर। स्वरा कुछ भी पोस्ट करती हैं तो उसमें ट्रोलर्स की बाढ़ आ जाती है। स्वरा अपने खुले विचारों की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर ने कहा है कि उन्हें हिंदू होने पर शर्म आती है। स्वरा भास्कर ने लिखा- "एक हिंदू होने पर शर्मिन्दा हूं!" स्वरा भास्कर अपने इसी बयान के बाद से ट्विटर पर ट्रेंड हो रही हैं। शुक्रवार को गुरुग्राम में जब मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग नमाज अदा कर रहे थे, तभी भीड़ वहां पहुंच गई और नमाज पढ़ रहे लोगों के सामने 'जय श्री राम' के नारे लगाने लगी। इससे इलाके में तनाव का माहौल हो गया। इस घटना के सामने आने के बाद स्वरा भास्कर को एक हिंदू होने पर शर्म आ रही है। हालांकि इस बयान के बाद स्वरा ट्रोल भी हो रही हैं।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भले ही अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा बात करने से परहेज करते हों, लेकिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे को खास महसूस करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। शनिवार को मलाइका अपना 48वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर देश भर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं लेकिन एक शख्स है जो मलाइका के लिए बहुत खास है। अब मलाइका का जन्मदिन हो और उनके बॉयफ्रैंड अर्जुन कपूर कैसे उन्हें विश करना भूल सकते हैं। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका को खास अंदाज में विश करते हुए उनके साथ एक फोटो भी साझा की है। अर्जुन कपूर ने लिखा है, 'इस दिन या किसी अन्य दिन मैं केवल आपको मुस्कुराना चाहता हूं...इस साल आप सबसे ज्यादा मुस्कुराएं...' इसके साथ ही अर्जुन ने जो पोस्ट साझा की है उसमें मलाइका उन्हें किस करती हुई दिखाई दे रही है।
फिल्म 'रस्ट' के सेट पर ऐक्टर एलेक बाल्डविन (Alec Baldwin) से गलती से गोली चल गई। इस हादसे में फिल्म की सिनेमैटोग्राफर हलिना हचिन्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में फिल्म निर्देशक भी घायल बताए जा रहे हैं। उनकी हालत गंभीर है। इस घटना के बाद फिल्म के सेट पर बाल्डविन को रोते हुए देखा गया। इतना ही नहीं जांचकर्ताओं की पूछताछ के बाद बाल्डविन मौके पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। एक्टर इस घटना के बाद से स्तब्ध हैं। बाल्डविन ने घटना से पहले एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने फिल्म के लिए अपनी पोशाक पहन रखी थी। हालांकि एक्टर ने सिनेमैटोग्राफर हलीना हचिन्स की गोली मारकर हत्या करने के बाद खून से लथपथ अपनी पोशाक की तस्वीर डिलीट कर दी।
शाहरुख खान का लाडला आर्यन खान ड्रग्स मामले में इन दिनों ऑर्थर रोड जेल में बंद है। शाहरुख जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी तरह वो आर्यन को जेल से बाहर निकाले लेकिन अभी 30 अक्तूबर तक आर्यन को न्यायिक हिरासत में ही रहना है। शाहरुख के मन्नत में रहने वाले आर्यन से ना जेल का खाना खाया जा रहा है और ना ही पानी पीया जा रहा है। शाहरुख खान ने बड़ी ही मन्नत से मन्नत खरीदा था जिसकी कीमत करीब 350 करोड़ रुपये बताई जाती है। यहां लिविंग रूम, लाइब्रेरी, प्ले एरिया, प्राइवेट बार जैसी कई सुविधाएं हैं। कहते हैं जो मन्नत में आता है वो वहां की खूबसूरती देख मदहोश हो जाता है। ऐसे माहौल में पले बढ़े आर्यन खान के लिए जेल में रहना बहुत ही मुश्किल होता जा रहा है। खबरों की मानें तो आर्यन खान जेल के अंदर रोता रहता है और खाना पीना भी नहीं खा रहा है ताकि उसे वॉशरुम ना जाना पड़े।
हिंदी फिल्म जगत की दिग्गज अदाकारा मीनू मुमताज का 79 वर्ष की उम्र में कनाडा में कुछ मिनट पहले ही निधन हो गया। उनके भाई अनवर अली ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने फिल्म बिरादरी, प्रेस, मीडिया, प्रशंसकों, दोस्तों को मीनू पर प्यार न्यौछावर करने के लिए आभार जताया। मीनू मुमताज बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और कॉमेडियन महमूद की बहन थीं। 26 अप्रैल 1942 में मीनू का जन्म हुआ था। उन्होंने बचपन से ही डांस की ट्रेनिंग ली थी। महमूद का पूरा परिवार ही फिल्मों से जुड़ा था ऐसे में मीनू भी फिल्मों में आ गई थीं। उन्हें देविका रानी ने फिल्मों में ब्रेक दिया था। देविका रानी ने मीनू को बॉम्बे टॉकीज में बतौर डांसर रख लिया था। मीनू ने बॉलीवुड में फिल्म 'घर घर में दीवाली' से डेब्यू किया था। ये फिल्म साल 1955 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने गांव में रहने वाली एक नृतिका का किरदार निभाया था। हालांकि इस फिल्म से मीनू को खास सफलता नहीं मिली।
टेलीविजन पर केबीसी का सीजन 13 धमाल मचा रहा है। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जा रहे शो से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। एक तरह जहां अब तक दो कंटेस्टेंट करोड़पति बन चुके हैं तो वहीं बाकी कंटेस्टेंट भी सवालों का जवाब देकर लाखों-करोड़ों रुपये जीतने की कोशिश में लगे हुए हैं। केबीसी का हर शुक्रवार काफी खास होता है क्योंकि शानदार शुक्रवार को कोई ना कोई सितारा इसका हिस्सा बनता है। हाल ही में संगीत जगत के दो दिग्गज गायक शान और सोनू निगम शुक्रवार के एपिसोड में नजर आए। शान और सोनू ने 'ओम शांति ओम' का टाइटल ट्रैक गाते हुए शो में एंट्री की। इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन के गाने 'देखा ना हाये रे सोचा ना' और 'कब तक मुझे' जैसे बेहतरीन गाने गए। शो में शान और सोनू निगम ने जबरदस्त मस्ती की और अमिताभ बच्चन संग खूब मस्ती की। इसके साथ ही दोनों गायक इस शो से 25 लाख रुपये जीतकर आए। हालांकि 25 लाख की राशि जीतने के लिए उन्हें लाइफलाइन का सहारा लेना पड़ा। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सा था वो सवाल और क्या आप दे सकते हैं इसका जवाब।
साउथ फिल्मों की पॉपुलर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। सामंथा ने अभिनेता नागा चैतन्य के साथ अपनी चार साल की शादी को खत्म कर दिया है और दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए हैं, जिसके बाद एक्ट्रेस अपने आप को काम में बिजी रखने को कोशिश कर रही हैं। इन दिनों सामंथा चार धाम की यात्रा पर निकली हुई हैं, जहां से वह लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अब सामंथा ने अपनी इस यात्रा को पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दी है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने अपनी चार धाम की यात्रा का अनुभव फैंस के साथ साझा किया है।
एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां और यश दासगुप्ता साथ रोमांटिक हॉलिडे मना रहे हैं। नुसरत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों ही हवाई अड्डे के लाउंज में साथ पोज दे रहे हैं। इसी साल अगस्त में बेटे ईशान के जन्म के बाद यह उनका पहला वीडियो है, जिसे उन्होंने पोस्ट किया है। वीडियो में नुसरत जहां ने भूरे रंग की हुडी और स्वेटपैंट सेट पहना है। वहीं, यश ने सफेद टी-शर्ट और जींस के ऊपर नेवी ब्लू जैकेट पहन रखी है। दोनों ने मैचिंग मास्क पहने हुए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एयरपोर्ट लुक की सोलो तस्वीरें भी शेयर की हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी यह नहीं बताया कि वे छुट्टियां मनाने के लिए कहां जा रहे हैं। तस्वीरों में गंतव्य का कोई उल्लेख नहीं है। लेकिन रिपोर्टों की माने तो वे कश्मीर की ओर जा रहे थे। अक्तूबर की शुरुआत में नुसरत ने अफवाहों को जोर दिया था कि उन्होंने यश के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। उन्होंने यश के जन्मदिन पार्टी की तस्वीरें साझा कीं थीं, जिनमें केक पर पति और डैड लिखा हुआ था। जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। नुसरत ने अपने एक इंटरव्यू में इशारा किया था कि उनकी और यश की शादी हो सकती है।
मुंबई की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने कंगना की याचिका को खारिज कर दिया।अदालत ने कहा कि गीतकार जावेद अख्तर द्वारा कंगना रनौत के खिलाफ दायर मानहानि के मामले की अध्यक्षता कर रहे अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने विवेकपूर्ण तरीके से काम किया है। मजिस्ट्रेट ने अभिनेत्री के खिलाफ कोई पूर्वाग्रह नहीं दिखाया और बिना किसी पक्षपात के विवेकपूर्ण काम किया है। कोर्ट ने कहा कि अदालत कानून की प्रक्रिया का पालन करके मामले को आगे बढ़ाती है, इसका अर्थ यह नहीं है कि आवेदक के खिलाफ पक्षपाती है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एसटी दांडे ने यह बात अपने उस आदेश में कही है जिसमें उन्होंने कंगना रनौत की याचिका को खारिज कर दिया। कंगना ने इस मामले को किसी अन्य न्यायालय में स्थानांतरित करने की मांग की थी।