फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mona Singh: किंग खान के साथ वायरल तस्वीर पर मोना सिंह ने की बात, बताया- कैसे मिली थी शाहरुख संग सेल्फी

Sun, 24 Dec 2023 12:40 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मोना सिंह ने हाल ही में एक बातचीत में अलग-अलग मौकों पर शाहरुख खान और आर्यन खान के साथ अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर धूम मचाने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान और मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री मोना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से की और तब से लेकर उन्होंने सीरियल और फिल्मों में अलग-अलग चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए हैं। अपने बेहतरीन अभिनय के चलते मोना अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसके अलावा इस साल शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान के जन्मदिन और सुहाना खान की द आर्चीज की प्रीमियर पर उनके सोशल मीडिया पोस्ट ने भी इंटरनेट पर हलचल मचा दी। हाल ही में एक अभिनेत्री ने दोनों तस्वीरों के पीछे की कहानी साझा की। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मोना सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मोना सिंह ने हाल ही में एक बातचीत में अलग-अलग मौकों पर शाहरुख खान और आर्यन खान के साथ अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर धूम मचाने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस साल उन्होंने तीन हिट शो किए। हालांकि चर्चा का विषय केवल ये केवल ये दो सेल्फी बनी हुई हैं।  

Umang 2023: अक्षय-टाइगर ने पुलिस की कार पर चढ़कर की धमाकेदार एंट्री, इस फिल्म में साझा करेंगे स्क्रीन
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान, आर्यन खान और मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
डंकी स्टार शाहरुख खान के साथ अपनी तस्वीरों की कहानी साझा करते हुए मोना ने कहा, वह बहुत महान व्यक्ति हैं। लोग उन्हें ऐसे ही किंग खान नहीं कहते है। उन्होंने यह इस साल दो नवंबर को शाहरुख के जन्मदिन के जश्न में उनके साथ एक सेल्फी क्लिक करने को याद करते हुए कहा था। मोना ने बताया कि सभी लोग उनके आस-पास थे, मगर कोई भी ल्फी नहीं ले रहा था। क्योंकि वहां पर ऑफिशियल फोटोग्राफर थे। सभी को कहा गया था कि उन्हें वह तस्वीरें बाद में मिलेंगी। 

4 of 5
मोना सिंह - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री ने आगे बताया, 'जब मुझे व्यक्तिगत तौर पर शाहरुख खान से मिलने और उन्हें शुभकामनाएं देने का मौका मिला, उस वक्त आसपास कोई फोटोग्राफर नहीं था। तो मैंने उनकी ओर देखकर कहा कि मुझे एक तस्वीर चाहिए। इसपर उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खेद है मोना पर आज रात कोई सेल्फी नहीं।' उन्होंने आगे बताया कि जब उनका पार्टी से जाने का समय आया तो वह किंग खान को गुड नाइट विश करने गईं। इस दौरान शाहरुख ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें उनकी फोटो मिल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान और मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मोना ने याद करते हुए बताया कि शाहरुख ने कहा था, 'यहां आओ, क्या तुम्हें पता है कि तुम कितनी प्रतिभाशाली हो? फिर उन्होंने मेरा फोन लिया और और सेल्फी खींची। मैंने उनसे कहा, मैं इस पल को अपने जीवन में कभी नहीं भूलूंगीं। मैं घर वापस जाते समय मुस्कुरा रही थी। 

Bonda Mani: मशहूर हास्य अभिनेता बोंडा मणि का निधन, 60 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें