बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने उमंग 2023 समारोह में साथ में एंट्री की, जो कि बेहद ही दिलचस्प रहा। अक्षय और टाइगर जल्द ही फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में साथ में नजर आएंगे। दोनों अभिनेताओं ने इस इवेंट में पुलिस वैन में प्रवेश किया। इसका वीडियो भई सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अक्षय को इस इवेंट में काले कार्गो और सफेद शर्ट में नजर आए। वहीं, टाइगर श्रॉफ ब्लू जींस और ग्रेस टी-शर्ट में दिखाई दिए।