फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसान: मलयालम अभिनेता रिजाबावा का 54 वर्ष की उम्र में निधन, 10 साल से बड़े पर्दे से थे दूर

Mon, 13 Sep 2021 05:33 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिजाबावा - फोटो : Social Media
मलयालम फिल्मों में विलन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रिजाबावा ने अपने फिल्मी करियर में 120 से अधिक फिल्में की। उन्होंने तीन दशक तक पर्दे पर अपने दर्शकों का मनोरंजन किया। लेकिन 54 वर्ष की उम्र में दिग्गज अभिनेता रिजाबावा ने कोचीन के अस्पताल में अपनी अंतिम सांसे ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजाबावा का काफी समय से गुर्दे की बीमारी का कोचीन अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन 13 सितंबर को दोपहर में उनका लंबे इलाज के बाद निधन हो गया।

विलन की भूमिकाओं के लिए थे मशहूर

रिजाबावा ने अपने फिल्मी करियर में कई मलयालम सुपरहिट फिल्में दी। उन्होंने तीन दशक से ज्यादा फिल्मों पर राज किया। 120 से अधिक फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता ने अधिकतर फिल्मों में विलन के रूप में काम किया। वह पर्दे पर विरोधी भूमिकाएं निभाने के लिए मशहूर थे। उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्मों में हरिहर नगर में है। इस फिल्म में उन्होंने जॉन होनाई की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म रिलीज के 31 सालों के बाद भी रिजाबावा को फिल्म में उनकी नकारात्मक भूमिका के लिए सराहा जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
रिजाबावा - फोटो : Social Media
थिएटर से की थी करियर की शुरुआत

अभिनेता रिजाबावा ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। उनकी पहली मलयालम फिल्म डॉ पासुपति थी। हरिहर नगर रिजाबावा की दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने जिस तरह से अपने नकारतमक किरदार को बड़े पर्दे पर दर्शाया था उसके बाद वह मलयालम निर्देशकों की लिस्ट में विलन की भूमिका के लिए सबसे पहले थे।
विज्ञापन

3 of 5
रिजाबावा - फोटो : Social Media
टेलीविजन में भी किया काम

मलयालम फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता रिजाबावा ने टेलीविजन में भी खूब काम किया। पिछले 10 सालों से वो फिल्मों में सक्रिय नहीं थे इसकी वजह थी कि उनका पूरा फोकस उनके टेलीविजन सीरियल्स पर था। उन्होंने पोक्किरी राजा में बड़े पर्दे पर मंत्री की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में ममूटी और सुकुमरन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साल 2010 में उन्हें फिल्म कर्मयोगी के लिए सर्वश्रेष्ठ डबिंग अभिनेता का पुरस्कार मिला था।

4 of 5
रिजाबावा - फोटो : Social Media
मलायालम अभिनेता इनोसेंट ने जताया शोक

रिजाबवा के निधन की खबर से मलयालम फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए इनोसेंट ने कहा, ‘रिजाबावा सिर्फ विलन की भूमिका ही अच्छी नहीं निभाते थे। बल्कि वो एक बहुत अच्छे अभिनेता भी थे। जो किसी भी भूमिका में पूरी तरह से जान फूंक देते थे। वह एक बहुत अच्छे इंसान थे और साथ ही बहुत अच्छे कलाकार भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिजाबावा - फोटो : Social Media
इन फिल्मों में किया काम

साल 1990 में डॉ पासुपति से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रिजाबावा ने भूमिका, कालरी, कबूलीवाला, सरोवरम सहित कई फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने नमम जपपीकुना विदु, शिवकमी जैसी कई टेलीविजन शोज किए। नायक के रूप में अपनी शुरुआत करने वाले रिजाबावा ने भेले ही फिल्मों में विलन की भूमिका निभाई हो लेकिन लोगों के दिलों में वो हमेशा रहेंगे।
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें