फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: तंग होने के बाद इस वजह से देश छोड़ना चाहती थीं मल्लिका शेरावत, बोलीं- पुरुषों से नहीं, महिलाओं से दिक्कत

Mon, 13 Sep 2021 04:09 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मल्लिका शेरावत - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मल्लिका शेरावत लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्हें इंडस्ट्री में उनके बोल्ड अवतार की वजह से जाना जाता है। मल्लिका अपने बारे में कई तरह के खुलासे करती रहती हैं। अब उनका कहना है कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब तंग होकर वो देश छोड़ना चाहती थी। मल्लिका ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि प्रेस के एक निश्चित वर्ग द्वारा तंग किए जाने के बाद थोड़ी देर के लिए उन्होंने देश छोड़ने का फैसला कर लिया था। मल्लिका शेरावत का कहना है कि उन्हें पुरुषों से कभी कोई दिक्कत नहीं रही। उन्होंने कहा कि मीडिया के एक वर्ग खासकर महिलाओं द्वारा उन्हें तंग किया गया।

मल्लिका शेरावत ने कहा कि जब उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया, तो उनको अपने घर में ही पितृसत्ता से लड़ना पड़ा, जो काफी मुश्किल था।
विज्ञापन

2 of 5
मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया
जिस कारण उन्हें घर से तक भागना पड़ा। उन्होंने कहा, मुझे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा। मेरे पिता बेहद रूढ़िवादी हैं। मां भी और भाई भी। उस वक्त मेरे पास बिल्कुल भी समर्थन नहीं था। ऐसे में मैं एक्ट्रेस बनने के लिए घर से भाग गई। 

 

विज्ञापन

3 of 5
मल्लिका शेरावत साड़ी लुक - फोटो : instagram
उन्होंने कहा, जब मैं मुंबई आई तो सब कुछ ठीक हो गया। मेरे पास हमेशा पैसा था, क्योंकि मेरे पास बहुत सारे गहने थे। जिन्हें मैंने बेच दिया और मुंबई अपने सफर का खर्चा उठाया।उन्होंने कहा कि घर से भागने के कदम के कारण मेरी मां का दिल टूट गया। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार में कलह हुई जिस कारण मुझे दुख पहुंचा और दिल भी टूट गया था।

4 of 5
मल्लिका शेरावत - फोटो : instagram: mallikasherawat
मल्लिका शेरावत ने कहा कि उन्हें मुंबई का कल्चर अपनाने और बसने में वक्त लगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में समाज विकसित हुआ है, अब लोग उस तरह की फिल्मों के प्रति अधिक सहिष्णु हैं, जो उन्होंने अपने शुरुआती दौर में की थी। उन्होंने बिकनी पहने और स्क्रीन पर चुंबन देने वाली फइल्मों को अनुभव का  हिस्सा बताया और कहा कि मैं वास्तव में खुश हूं कि समाज में बहुत विकास हुआ है। लोग अधिक सहिष्णु हो गए हैं। आज सामने की नग्नता कोई बड़ी बात नहीं है...।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मल्लिका शेरावत - फोटो : Instagram
मल्लिका ने कहा कि उनको मीडिया में महिलाओं के एक निश्चित वर्ग की तरफ से टारगेट किया गया था। उन्होंने कहा कि मीडिया के खास वर्ग ने मुझे काफी परेशान किया। जबकि पुरुषों ने हमेशा मेरी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुझे समझ में नहीं आया कि ये महिलाएं मेरे खिलाफ क्यों हैं, और मेरे लिए इतनी खराब क्यों हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें