'मुंबई डायरीज 2'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता मोहित रैना 'मुंबई डायरीज' में डॉक्टर कौशिक ओबेरॉय की भूमिका निभा रहे है। ‘अमर उजाला’ से एक खास बातचीत में वह कहते हैं, 'जब हम स्कूल कॉलेज में पढ़ते थे तो परिवार या किसी के साथ डॉक्टर के पास जाना पड़ता था तो हम पूछते थे कि डॉक्टर ने क्या बोला है? पता चलता था कि डॉक्टर ने 8-10 दिन के बाद बुलाया है। मुझे लगता था कि उसी दिन या दो दिन के बाद डॉक्टर क्यों नहीं मिल सकते हैं। लेकिन जब मैंने 'मुंबई डायरीज' में डॉक्टर की भूमिका निभाई तो पता चला कि अच्छे डॉक्टर कितने प्रेशर में काम करते हैं और उनकी कितनी बड़ी जिम्मेदारी होती है।’