अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नवीनतम रिलीज फिल्म 'मिशन रानीगंज' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में बेअसर नजर आ रही है। इसी कड़ी में अभिनेता एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। खिलाड़ी कुमार को बीते वर्ष पान मसाला का विज्ञापन करने पर जमकर ट्रोल किया गया था। वहीं, अब वापस से अक्षय कुमार का पान मसाला विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो है और अभिनेता की जमकर आलोचना भी की जा रही है। अब हाल ही में, अभिनेता ने उन सभी दावों को झुठलाया है, जो उन्हें 'मोदी भक्त' बताते थे। तो चलिए जानते हैं कि मामला क्या है।