फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Non Filmy Star Kids: इन 10 स्टार बेटियों ने नहीं पकड़ी एक्टिंग की राह, शोमैन की लाडली का बिजनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tue, 10 Oct 2023 10:26 AM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
स्टार किड्स - फोटो : अमर उजाला
आमतौर पर देखा गया है कि फिल्मी परिवार से आने वाले स्टार किड्स ने अपने परिवार के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्मी दुनिया में ही अपना करियर बनाते हैं। लेकिन फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले कुछ ऐसे स्टार किड्स भी हैं, जिन्होंने फिल्मों से दूर अपनी एक अलग राह चुनी। और, उससे उन्हें खूब सफलता भी मिली। आइए जानते हैं, फिल्मी सितारों के ऐसी 10 बेटियों के बारे में जिन्होंने बॉलीवुड की राह न चुनकर अपना एक अलग करियर बनाया...
विज्ञापन

2 of 11
आलिया कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया कश्यप
हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप फिल्मों से कोसों दूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर लाइफ टिप्स डालती रहती हैं। आलिया कश्यप इस बात का खुलासा भी कर चुकी हैं कि फिल्मों में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है। वह अपने यूट्यूब चैनल से इतनी कमाई कर लेती हैं कि जीवन चलाने के लिए पर्याप्त है। आलिया कश्यप  ने हाल ही में अपने  बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई की है और साल 2025 में शादी करने वाली हैं। 

विज्ञापन

3 of 11
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कृष्णा श्रॉफ 
अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने लॉस एंजिल्स से  फिल्म निर्माण का अध्ययन किया लेकिन फिल्मों में करियर न बनाकर उन्होंने फिल्मों से दूर अपनी एक अलग राह बनाई है। वह एक  फिटनेस ट्रेनर हैं। कृष्णा श्रॉफ ने  मुंबई के अलावा  भारत के कई शहरों में  अपने भाई टाइगर श्रॉफ के साथ मिलकर 'मैट्रिक्स फाइट नाइट' जिम की शुरुआत की और इन जिम की देखभाल वह खुद ही करती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं।

4 of 11
शाहीन भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहीन भट्ट 
निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की बेटी शाहीन भट्ट ने अपनी बड़ी बहन आलिया भट्ट की तरह फिल्मों में करियर बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा। हालांकि उन्होंने फिल्म 'जहर' और 'जिस्म 2' जैसी कुछ फिल्मों के लिए कुछ दृश्य लिखे हैं लेकिन उन्होंने फिल्मों में कभी करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा। दरअसल, शाहीन भट्ट 13 वर्ष की उम्र से ड्रिपेशन से पीड़ित थी।  उन्होंने एक किताब 'आई हैव नेवर बीन (अन) हैपियर' लिखी है।  वह लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करती रहती हैं।

विज्ञापन

5 of 11
त्रिशाला दत्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

त्रिशाला दत्त 
अभिनेता  संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त की गिनती बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड्स में होती है। त्रिशाला दत्त अपनी कोई तस्वीर या वीडियो भी पोस्ट करती हैं तो वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। लेकिन वह फिल्मों से काफी दूर हैं।  फिल्मों में करियर न बनाकर उन्होंने भी अपनी एक अलग राह चुनी। त्रिशाला दत्त एक फिजियोथिरेपिस्ट हैं और यूएस में रहती हैं। वह संजय दत्त और उनकी दिवंगत पत्नी  रिचा शर्मा की बेटी हैं। रिचा शर्मा एक एक्ट्रेस थीं। ब्रेन ट्यूमर के कारण उनका 1996 में निधन हो गया था। उसके बाद से त्रिशाला दत्त की परवरिश उनके नाना-नानी ने अमेरिका में की। 

विज्ञापन

6 of 11
साची कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साची कुमार 
अभिनेता कुमार गौरव की बेटी और दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार की नातिन साची कुमार ने भी बॉलीवुड की राह ना चुनकर अपना एक अलग करियर बनाया।  साची कुमार ने साल 2006 में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा  किया और प्रमुख डिजाइनर एना सिंह के साथ छह महीने की इंटर्नशिप पूरी करने के बाद अपना खुद का फैशन लेबल 'साची' लॉन्च किया। साची कुमार ने  बिलाल अमरोही से शादी की , जो फिल्म निर्माता कमाल अमरोही के पोते और ताज अमरोही के बेटे हैं। 

विज्ञापन

7 of 11
रिद्धिमा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिद्धिमा कपूर 
अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपनी अपनी कजिन्स करिश्मा कपूर  और करीना कपूर की तरह बॉलीवुड में कदम नहीं रखा। रणबीर कपूर से दो साल बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर एक सफल ज्वेलरी डिजाइनर हैं। फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद उन्होंने ज्वेलरी डिजाइनर के रूप में खुद को स्थापित किया। आज वह जाने माने ब्रांड 'आर ज्वेलरी' की मालकिन हैं। रिद्धिमा कपूर ने  भरत साहनी से शादी की है जो गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी वियर वैल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं।

8 of 11
सुजैन खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुजैन खान 
निर्माता-निर्देशक-अभिनेता संजय खान की बेटी और अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान इंटीरियर फैशन डिजाइनर हैं। यूएसए के ब्रूक्स कॉलेज से 1995 में इंटीरियर डिजाइनिंग में आर्ट एसोसिएट डिग्री प्राप्त करने के बाद सुजैन  खान ने 1996 में अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए इंटीरियर डिजाइनर के रूप में अपना करियर शुरू किया। सुजैन खान की मां जरीन एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। हाल ही में सुजैन खान ने अपने लिए एक आलीशान घर लिया है जिसकी इंटीरियर डिजाइनिंग उन्होंने खुद ही की है।

9 of 11
श्वेता बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्वेता बच्चन 
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भी फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने 16 फरवरी 1997 को एस्कॉर्ट्स ग्रुप के व्यवसायी निखिल नंदा से शादी की। श्वेता बच्चन नंदा के दो बच्चे अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा है। अगस्त्य नंदा अभिनय में अपनी शुरुआत जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से कर रहे हैं। नव्या नवेली नंदा अपनी मां के मां श्वेता नंदा के नक्शेकदम पर चलते हुए कुछ ऐसा कर रही हैं जिससे भारत के हेल्थकेयर जेंडर गैप को कम किया जा सके। उन्होंने कई लोगों के साथ मिलकर महिलाओं के लिए ऑनलाइन हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म आरा हेल्थ की शुरुआत की है। 

10 of 11
रीमा कपूर जैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रीमा कपूर जैन
राज कपूर की दूसरी बेटी रीमा कपूर भी फिल्मों से दूर रही।  रीमा कपूर ने साल 1988 में बिजनेसमैन  मनोज जैन से शादी की।  मनोज जैन एक सफल बिजनेसमैन और और सट्टा फाइनेंसर हैं। रीमा कपूर जैन एक एक गृहिणी हैं। रीमा जैन के दो बेटे अरमान जैन और आधार जैन है। अरमान जैन ने हिंदी फिल्म 'लेकर हम दीवाना दिल' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, लेकिन सफल नहीं रहे।  उनके दूसरे बेटे आधार जैन  भी हिंदी फिल्म 'कैदी बैंड' में काम कर चुके है। 

विज्ञापन

11 of 11
रितु कपूर नंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रितु कपूर नंदा
अभिनेता निर्माता-निर्देशक राज कपूर के तीनों बेटों ने फिल्मों में करियर बनाया, लेकिन उनकी दोनों बेटियां फिल्मों से दूर रही। राज कपूर की बेटी रितु  कपूर की शादी  उद्योगपति राजन नंदा से हुई और उनके दो बच्चे एक बेटा निखिल नंदा और एक बेटी नताशा नंदा है। निखिल नंदा से अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी हुई है। रितु नंदा ने इंश्योरेंस सर्विसेज के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्य किया। उन्हें भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम से दशक के ब्रांड और सर्वश्रेष्ठ बीमा सलाहकार का पुरस्कार मिला। रितु  नंदा ने एक ही दिन में 17,000 पेंशन पॉलिसी बेचने का गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाया है। 14 जनवरी 2020 को रितु नंदा की कैंसर  से मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें