'कलियों का चमन' गाने से फेमस होने वाली एक्ट्रेस मेघना नायडू (Meghna Naidu) 2 साल से लाइम लाइट से दूर थीं । अब अचानक वो चर्चा में आ गई हैं । खबर है कि मेघना ने पुर्तगाली टेनिस प्लेयर Luis Miguel Reis से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है । मेघना और उनके पति की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।
विज्ञापन
2 of 8
meghna naidu
मेघना ने 2 साल तक अपनी शादी को सीक्रेट रखा । ये बात सिर्फ उनके करीबियों को ही पता थी । मेघना की शादी की खबर वायरल हुई तो उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी को कंफर्म किया । शादी के बाद मेघना का पूरा फोकस पर्सनल लाइफ पर है ।
विज्ञापन
3 of 8
meghna naidu
मेघना ने 25 दिसंबर 2016 को मुंबई में शादी की थी । शादी से पहले मेघना और लुईस 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे । शादी को सीक्रेट रखने को लेकर मेघना का बयान आ गया है । उन्होंने कहा, 'लुईस और मैं शादी के बाद नो-अटेंशन फेज को एंजॉय कर रहे थे । हमें कुछ भी मिसिंग नहीं लगा । हमारे दोस्तों और परिवार को शादी के बारे में पता था ।
4 of 8
meghna naidu
वो आगे कहती हैं, 'मैं आलीशान शादी के पक्ष में कभी नहीं रही हूं । मुझे ऐसा लगता है कि ऐसे इवेंट्स में दूल्हा-दुल्हन गुम से हो जाते हैं । मुझे लगता है कि स्पेशल इवेंट को खास लोगों के साथ सेलिब्रेट किया जाना चाहिए । मेरी शादी वैसी ही हुई जैसी मैंने सोची थी ।'
विज्ञापन
5 of 8
meghna naidu
मेघना ने बताया, 'हाल ही में लुईस ने मुझे कहा कि अब हमें शादी को ऑफीशियल कर देना चाहिए । तुम्हें क्या रोक रहा है? इसलिए अब हम शादी के बारे में बता रहे हैं ।' मेघना का कहना है कि उन्होंने रातोंरात शादी का फैसला लिया था इसलिए शॉपिंग का भी वक्त नहीं मिला था । मेघना ने अपनी मां के जन्मदिन पर शादी की थी ।
विज्ञापन
6 of 8
meghna naidu
मेघना ने कहा, 'लुईस ने मेरी मां से पूछा कि वो अपने लिए क्या बर्थडे गिफ्ट चाहती हैं । मेरी मां ने गिफ्ट में हमारी शादी मांगी । जल्दबाजी में शादी हुई इसलिए शॉपिंग और मेहंदी लगाने का वक्त नहीं मिला । हम अय्यप्पा मंदिर गए और शादी की । अब हम चर्च वेडिंग भी करेंगे ।'
विज्ञापन
7 of 8
meghna naidu
मेघना पति लुईस से 21 साल पहले टेनिस कोर्ट में मिली थीं । इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और अफेयर शुरू हुआ लेकिन फिर वे अलग हो गए थे । 8 साल पहले वे दोबारा से संपर्क में आए और तब से वे साथ में हैं । मेघना ने बताया कि लुईस उनसे 10 साल बड़े हैं ।
मेघना ने बताया कि वो और लुईस साथ में टेनिस खेलते हैं । मैं शादी के बाद से लगातार मुंबई, पुर्तगाल और दुबई आ-जा रही हूं । जहां-जहां लुईस के टूर्नामेंट होते हैं, मैं उनके साथ जाती हूं । मैं अभी काम नहीं कर रही हूं क्योंकि मैं लंबे समय से मुंबई में नहीं हूं । मैं ये कहूंगी कि दो साल से मेरा हनीमून चल रहा है ।