फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दबंग 3' के सेट से सामने आया 'चुलबुल पांडे' का ये दमदार लुक, 12 घंटे में ही फोटो वायरल

Fri, 12 Apr 2019 09:35 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
salman khan - फोटो : instagram
तमाम विवादों से घिरे रहने के बावजूद सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) के महेश्वर (Maheshwar) शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर चुलबुल पांडे अवतार में एक फोटो शेयर की है।
विज्ञापन

2 of 6
बॉलीवुड - फोटो : Twitter
चुलबुल पांडे बने सलमान खान की इस तस्वीर को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। सलमान ने ये तस्वीर 12 घंटे पहले ही पोस्ट की है। इतना ही नहीं उनकी इस फोटो पर फैंस के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Salman Khan Dabangg 3 set picture - फोटो : twitter
बता दें एक हफ्ते पहले ही इस इस फिल्म से सलमान खान के टाइटल सॉन्ग 'हुड हुड दबंग' (Hud Hud Dabangg) के साथ शूटिंग की शुरुआत की गई थी। लेकिन इस बीच फिल्म विवादों में भी रही। 
 

4 of 6
सलमान खान - फोटो : Twitter
शुरुआत में ही फिल्म शिवलिंग विवाद में फंस गई। दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और वीडियो वायरल हुए, जिसमें शिवलिंग को तख्त से ढका गया था। इतना ही नहीं शिवलिंग पर तख्त लगाकर लोगों को नाचते हुए और शिवलिंग के पास गलत तरीके से बैठे हुए भी दिखाया गया था। जैसे ही ये तस्वीर सामने आई लोगों ने सलमान को निशाने पर ले लिया। सलमान को इसके लिए माफी भी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन

5 of 6
Dabangg 3 - फोटो : social media
इतना ही नहीं फिल्म की टीम पर नर्मदा नदी के पास मौजूद किले की प्राचीन धरोहर को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सलमान खान-स्टारर 'दबंग -3' की प्रोडक्शन फर्म को नोटिस दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dabangg 3 - फोटो : social media
बता दें कि मध्य प्रदेश के महेश्वर एवं मांडव में फिल्म ‘दबंग-3’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू हुई थी। दबंग की तीसरी सीरीज को मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म दबंग (2010) को अभिनव कश्यप और दबंग 2 (2012) को अरबाज खान ने डायरेक्ट किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें