फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meera Chopra: परिणीति चोपड़ा से बातचीत तक नहीं करतीं मीरा? एक्ट्रेस ने खुद बताई नाराजगी की वजह

Sat, 23 Dec 2023 02:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिणीति चोपड़ा-मीरा-प्रियंका - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में चोपड़ा सिस्टर्स का बोलबाला है। बड़ी दीदी प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपने अभिनय का डंका पीटने के बाद अब हॉलीवुड में भी पैर जमा चुकी हैं। वहीं, छोटी बहन परिणीति ने भी हिंदी सिनेमा में अच्छा-खासा नाम कमा लिया है। लेकिन, एक चोपड़ा सिस्टर का करियर अभी मुकाम तक नहीं पहुंच पाया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं प्रियंका और परिणीति की कजिन मीरा चोपड़ा की। हाल ही में मीरा चोपड़ा ने मिमी और तिशा दीदी के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की।
विज्ञापन

2 of 5
मीरा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मीरा चोपड़ा ने फिल्म '1920 लंदन' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। बीते दिनों वे संदीप सिंह निर्देशित फिल्म 'सेफ्ड' में नजर आईं। मीरा चोपड़ा ने हाल ही में प्रियंका और परिणीति के साथ रिश्तों को लेकर कहा कि पारिवारिक रिश्ता होने के बावजूद उनका दोनों कजिन के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड नहीं है। मीरा ने ये भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्हें दोनों बहनों से बहुत मामूली सपोर्ट मिला।
विज्ञापन

3 of 5
मीरा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान मीरा ने कहा, 'शुरुआत से ही हमारे बीच इतनी करीबी नहीं थी, कि हम यहां दोस्त जैसा रिश्ता दिखा सकें। वह फेक होता। लेकिन मैं कह सकती हूं कि जब तीन या चार लड़कियां इंडस्ट्री से जुड़ती हैं तो वे एक-दूसरे की हेल्प करती हैं। मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। मैंने कभी उनसे मदद नहीं मांगी और मुझे कभी उनकी तरफ से मदद नहीं मिली। ऐसा नहीं है कि सिर्फ मैंने कभी मदद नहीं मांगी, बल्कि उनकी तरफ से भी कभी मदद का प्रस्ताव नहीं मिला'। 
TMKOC: जल्द होगी 'तारक मेहता' में दयाबेन की वापसी? रोशन सोढ़ी ने दिशा वकानी को लेकर कही यह बात

4 of 5
मीरा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मीरा चोपड़ा ने अपने बचपन के दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी बहुत बड़ी जॉइंट फैमिली थी। काफी दिनों तक वे सभी एक ही घर में रहे। हालांकि, आगे एक्ट्रेस ने कहा, 'जब कोई बहुत बड़ा हो जाता है, तो बाकी लोग छोटे लगते हैं।'
Indian Army: कश्मीरी युवाओं के कौशल विकास के लिए भारतीय सेना की पहल, आयोजित किया फिल्म मेकिंग कोर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीरा चोपड़ा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मीरा चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका के साथ उनके परिवार के अच्छे रिश्ते हैं। निक और प्रियंका की शादी में भी वे शामिल हुए। लेकिन, परिणीति के साथ वैसी बॉन्डिंग नहीं है। एक्ट्रेस ने ये खुलासा भी किया कि दोनों के परिवारों के बीच काफी लंबे वक्त से बातचीत तक नहीं है। उन्होंने परिणीती और राघव चड्ढा की शादी में भी शिरकत नहीं की। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब परिवारों के बीच बात ही नहीं होती तो मैं उस लिमिट को पार नहीं करना चाहती, जिससे मेरे परिवार को तकलीफ पहुंचे। मैं प्रियंका के परिवार के अब भी काफी करीब हूं। मधु चाची हमेशा मुझे विश करती हैं। प्रियंका भी काफी उदार हैं, लेकिन सिस्टरहुड वाली फीलिंग का अभाव है'।
BB17: नहीं कम हो रही मुनव्वर फारूकी की मुश्किलें, मन्नारा को बुरा-भला कहने पर नाराज हुए भाईजान, दी हिदायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें