फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरा वसीम ही नहीं इन 8 एक्ट्रेस ने भी अचानक छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी

Tue, 02 Jul 2019 07:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Mayuri, Zaira and Meenakshi Seshadri - फोटो : file photo
'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। जायरा उन एक्ट्रेस में से शुमार हैं जिनकी रिलीज दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। जायरा ने बॉलीवुड छोड़ने का एलान सोशल मीडिया पर किया। जायरा के इस पोस्ट के बाद उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। जायरा ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अचानक छोड़ दिया। ऐसी कई सारी हीरोइनें हैं जिन्होंने लोकप्रियता मिलते ही सिनेमाजगत से अपना नाता तोड़ दिया और अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं।
विज्ञापन

2 of 10
zaira wasim - फोटो : social media
महज 2 फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली जायरा वसीम (Zaira Wasim) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। पहली फिल्म 'दंगल' सुपरहिट होते ही फैंस जायरा को 'दंगल गर्ल' के नाम से जानने लगे। इस बीच जायरा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा एलान किया जिसने सभी को हैरान कर दिया है। जायरा ने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा और बॉलीवुड को छोड़ने को एलान किया। जायरा ने लिखा- 'मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है। एक्ट्रेस बनने की वजह से इस्लाम से दूर होती जा रही हूं। मैं इस फील्ड से रिश्ता तोड़ रही हूं। मैंने सोच-समझकर यह फैसला किया है।' 
विज्ञापन

3 of 10
mayuri kango - फोटो : file photo
अब बात करते हैं 90 के दशक की एक्ट्रेस मयूरी कांगो (Mayuri Kango) की। 'पापा कहते हैं' फिल्म से मयूरी को बॉलीवुड में पहचान मिली थी और वो रातोंरात स्टार बन गई थीं। मयूरी ने साल 2009 में फिल्म 'कुरबां' की थी। यह उनकी आखिरी फिल्म थी, इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। मयूरी अब इंटरनेशनल कंपनी में बड़ी पोस्ट पर काम कर रही हैं। मयूरी कांगो ने ‘गूगल इंडिया’ जॉइन कर लिया है। उन्हें यहां पर इंडस्ट्री हेड की कमान सौंपी गई है। इससे पहले वो ‘पब्लिसिस ग्रुप’(Publicis Groupe) की इकाई ‘Performix.Resultrix’ की मैनेजिंग डायरेक्टर थीं।  

4 of 10
Ayesha Kapur - फोटो : file photo
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' (Black) दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन के अलावा एक और एक्ट्रेस के काम की तारीफ हुई थी। इस एक्ट्रेस का नाम आयशा कपूर है। आयशा कपूर ने ब्लैक फिल्म में रानी मुखर्जी के बचपन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में आयशा की बहुत तारीफ हुई थी। ब्लैक फिल्म साल 2005 में आई थी जिसके बाद उन्होंने 'सिकंदर' फिल्म की। फिलहाल आयशा अब फिल्म इंडस्ट्री से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं।
विज्ञापन

5 of 10
मंदाकिनी अभिनेत्री - फोटो : file photo
'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म में बोल्ड सीन देकर चर्चा में आई मंदाकिनी भी अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। इस फिल्म में मंदाकिनी राजीव कपूर के अपोजिट लीड रोल में थीं। इस फिल्म में झरने के नीचे सफेद झीने कपड़े पहन कर मंदाकिनी के भीगने वाला सीन बेहद पॉपुलर हुआ था। मंदाकिनी की यह फिल्म हिट हुई थी जिसके बाद कुछ और फिल्मों में नजर आईं। इसके बाद मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ा और देखते ही देखते उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ दिया। अब मंदाकिनी पति के साथ मिलकर मुंबई में तिब्बत हर्बल सेंटर चलाती हैं। इसके साथ योगा भी सिखाती हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
Meenakshi Seshadri - फोटो : instagram
मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाईंयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। फिल्मों से दूर मीनाक्षी फिलहाल टेक्सास में पति और बच्चों के साथ रहती हैं। मीनाक्षी शेषाद्रि को सभी ने फिल्म 'हीरो' से नोटिस किया। यह फिल्म टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि ने 'दामिनी' फिल्म से सभी को अपनी एक्टिंग का कायल बना दिया। शादी के बाद मीनाक्षी ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली लेकिन डांस से खुद को जोड़े रखा। टेक्सास में मीनाक्षी 'चैरिश डांस स्कूल' चलाती हैं। 

विज्ञापन

7 of 10
ayesha takia - फोटो : social media
आयशा ने फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' (2004) से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। 2009 में सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' आयशा के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। 'डोर' (2006) में उन्होंने अपनी एक्टिंग से सबको चौंका दिया था। लेकिन फिर भी उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल पाई। आयशा ने फरहान आजमी से साल 2009 में शादी रचाई। शादी के बाद आयशा दो फिल्मों में नजर आईं। उसके बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली।

8 of 10
anu aggarwal - फोटो : file photo
ऐसी ही एक हीरोइन हैं अनु अग्रवाल जो अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। अनु वही हैं जो महेश भट्ट की फिल्म आशिकी में लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद ये हीरोइन रातोंरात स्टार बन गईं लेकिन उसके बाद तकरीबन 9 साल तक फिल्म पाने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 1999 में उनकी जिंदगी तब पूरी तरह से बदल गई जब उनका एक्सीडेंट हुआ। ये उनकी जिंदगी का सबसे बुरा पड़ाव था क्योंकि इस एक्सीडेंट में अनु अग्रवाल की ना सिर्फ याददाश्त चली गई बल्कि 29 दिनों तक कोमा में रहीं। अनु की याददाश्त पर इस हादसे ने बहुत बुरा असर डाला।

9 of 10
kimi katkar - फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन की 'जुम्मा-चुम्मा' गर्ल को कौन भूल सकता है। साल 1991 में आई फिल्म हम में किमी काटकर ने बिग बी के साथ रोमांस किया था। किमी काटकर ने 1985 में फिल्म पत्थर दिल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में किमी काटकर ने सपोर्टिंग रोल प्ले किया था। इसके बाद किमी को फिल्म एडवेंचर्स ऑफ टार्जन में लीड रोल मिला। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी लेकिन किमी को इससे पहचान मिली थी। किमी की आखिरी फिल्म हमला थी जो 1992 में रिलीज हुई थी। किमी ने 1992 में फोटोग्राफर और ऐड फिल्म मेकर शांतनु शौरी से शादी कर ली थी। शादी के बाद किमी काटकर ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। 
विज्ञापन

10 of 10
Mamta Kulkarni - फोटो : twitter
90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान बनाईं। शुरुआत में ममता के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से संबंधों की खबरें थीं, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका नाम ड्रग तस्करी करने वाले विजय गोस्वामी के साथ जुड़ गया। उसी के साथ वह दुबई और केन्या में रह रही थीं। तस्करी के चलते विक्की जेल चला गया। ड्रग तस्करी से नाम जुड़ने के बाद ममता कुलकर्णी का करियर खत्म हो गया। ममता कुलकर्णी लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं और सन्यासिनी का जीवन जी रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें