फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday: इंडस्ट्री छोड़ अचानक विदेश चली गई ये हीरोइन, कुमार सानू से अफेयर के उड़े थे किस्से

Tue, 16 Nov 2021 11:21 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि, कुमार सानू - फोटो : फाइल
80 और 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेसेस में से एक मीनाक्षी शेषाद्रि का आज जन्मदिन है। मीनाक्षी का जन्म 16 नवंबर 1963 को घनबाद में हुआ था। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। मीनाक्षी शेषाद्रि ने कई हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था। तो चलिए मीनाक्षी के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें...
विज्ञापन

2 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
मीनाक्षी की पहली फिल्म ‘पेंटरबाबू’ थी  लेकिन उनके काम को पहचान ‘हीरों’ फिल्म से मिली थी। इस फिल्म में उनके हीरो जैकी श्रॉफ थे। ये फिल्म सुपरहिट हुई और मीनाक्षी रातोंरात स्टार बन गईं। मीनाक्षी ने लगभग हर बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर के साथ काम किया। अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, अनिल कपूर जैसे बड़े फिल्म स्टार्स उनके हीरो रहे। 
विज्ञापन

अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था और अपने पति के साथ अमेरिका में रह रही हैं। मीनाक्षी का असली नाम शशिकला शेषाद्रि है। वह भरतनाट्यम, कुचीपुड़ी, कत्थक और ओडिसी में ट्रेंड ड्रांसर हैं। मीनाक्षी डलास में डांस क्लास भी चलाती हैं और समय-समय पर अपनी पूरी टीम के साथ इवेंट्स का हिस्सा बनती हैं। 
 

4 of 5
Meenakshi Seshadri with husband and children - फोटो : twitter
शादी कर छोड़ दिया देश
मीनाक्षी ने अमेरिका के इनवेस्टमेंट बैंकर हरीश मायर से शादी कर ली। बताया जाता है दोनों एक पार्टी के दौरान में मिले थे। पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हरीश से शादी से पहले कुमार सानू संग उनके अफेयर की खबरें बताई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Meenakshi Seshadri - फोटो : instagram
कुमार सानू संग था अफेयर
मीनाक्षी का नाम बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू के साथ भी जोड़ा गया था। सबसे खास बात थी कि कुमार उस दौरान शादीशुदा थे। हालांकि, ये रिश्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया। इसके अलावा डायरेक्टर राज कुमार संतोषी को भी मीनाक्षी बहुत पसंद थीं। एक इंटरव्यू के दौरान राज कुमार संतोषी ने बताया था कि हां, मैं उनसे प्यार करता था और उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी किया था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें