फिल्म ‘बच्चों का खेल’ से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली मीना कुमारी ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई थी। मीना कुमारी सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक बहुत अच्छी डांसर भी थीं। मीना कुमारी ने बॉलीवुड में बहुत नाम कमाया। उन्होंने जिंदगी में बहुत कुछ हासिल किया। हालांकि उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया जब मीना कुमारी की जिंदगी में काफी मुश्किलें खड़ी हो गई थी। इतना ही नहीं वो मुमताज के कर्ज तले भी दब गई थीं।
कर्ज उतारने के लिए चुकाई थी बड़ी कीमत
मुमताज ने बुरे दौर में मीना कुमारी की खूब मदद की। लेकिन मीना कुमारी ने अपना कर्ज उतारने के लिए अपना आलीशान बंगला उनके नाम कर दिया था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुमताज ने मीना कुमारी की खातिर उनकी फिल्म ‘गोमती के किनारे’ में काम किया था। लेकिन मीना कुमारी माली हालत खराब होने की वजह से उनकी फीस नहीं दे पाई थीं, जिसकी वजह से उनपर मुमताज का तीन लाख रुपये का कर्जा हो गया था।