फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में अंगद बने मनोज तिवारी बोले 'एक सेकेंड वो तो हमारी टीम का बंदर है', वीडियो हुआ वायरल

Sun, 25 Oct 2020 04:03 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोज तिवारी - फोटो : दूरदर्शन
अयोध्या में सरयू तट पर चल रही रामलीला ने इस बार सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रखा है। इस बार कोरोना के चलते ज्यादातर जगहों पर रामलीला के मंचन पर रोक लगाई गई है। वहीं कुछ जगहों पर डिजिटल रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में अयोध्या में होने वाली रामलीला में फिल्म और टेलीविजन के कई बड़े स्टार्स पहुंचे हैं, जिससे ये चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन हाल ही में इस रामलीला के मंच पर कुछ ऐसा हुआ जिससे अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी हंसी का पात्र बन गए।
विज्ञापन

2 of 5
मनोज तिवारी और शहवाज खान - फोटो : दूरदर्शन
दरअसल रामलीला में  मनोज तिवारी अंगद की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में रावण और अंगद के बीच संवाद दिखाया गया। रावण की भूमिका में शाहबाज खान और मनोज तिवारी मंच पर डायलॉग बोल रहे थे। तभी मनोज तिवारी के मुंह से निकला 'एक सेकेंड... एक सेकेंड।'
विज्ञापन

3 of 5
मनोज तिवारी - फोटो : दूरदर्शन
मनोज तिवारी सिर्फ यहीं नहीं रुके बल्कि कुछ समय बाद ही वो बोल पड़े कि 'वो जो बंदर आया था लंका जला के चला गया...मुझे घोर आश्चर्य हो रहा है। वो तो हमारी टीम का एक छोटा सा बंदर है।' अब मनोज तिवारी की इसी बात को आधार पर बनाकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 
 
 

4 of 5
रामलीला - फोटो : amar ujala
इस रामलीला का सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी प्रसारण हो रहा है। हिंदी के अलावा अंग्रेजी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, उर्दू, राजस्थानी, हरियाणवी, बांग्ला समेत कुल 14 भाषाओं में इसका प्रसारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामलीला का मंचन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अयोध्या में हो रही इस रामलीला में मनोज तिवारी अंगद, शाहबाज खान रावण, गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन भरत, विंदु दारा सिंह हनुमान, असरानी नारद मुनि और राकेश बेदी विभीषण, रजा मुराद अहिरावण और अवतार गिल राजा जनक की भूमिका निभा रहे हैं। 

सेक्स रैकेट में पकड़ा गया फिल्म अभिनेता, टेलीविजन की तीन अभिनेत्रियों को पुलिस ने छुड़ाया

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें