फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट में पकड़ा गया फिल्म अभिनेता, टेलीविजन की तीन अभिनेत्रियों को पुलिस ने छुड़ाया

Sun, 25 Oct 2020 03:05 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह रैकेट गोरेगांव के एक पांच-सितारा होटल में चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने एक फिल्म अभिनेता को गिरफ्तार किया जबकि वहां से तीन लड़कियों को छुड़ाया है। इन्होंने टेलीविजन धारावाहिकों में भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
पीटीआई के अनुसार, पुलिस को इस रैकेट में संघर्षरत अभिनेत्रियों और बेली डांसरों के शामिल होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने एक शख्स को ग्राहक बनाकर भेजा और 10.50 लाख रुपये में सौदा तय किया। 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ निरीक्षक महेश तावडे के नेतृत्व में एक टीम ने शुक्रवार को गोरेगांव स्थित एक पांच सितारा होटल पर छापा मारा और वहां से एक फिल्म अभिनेता को गिरफ्तार किया।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इन पर भारतीय दंड संहिता और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
बताया जा रहा है कि पुलिस को कई दिनों से इस रैकेट को लेकर जानकारियां मिल रही थीं। इसी आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने एक प्लानिंग की और फिर अपने ही आदमी को होटल में ग्राहक बनाकर भेज दिया। पूरी डील होने बाद जब जानकारी पुख्ता हो गई तो टीम ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भांडा फोड़ दिया। फिलहाल अब वनराई थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

कोरोना से जंग हार गए गायक बिशाम्बर शाम्बी, 72 साल की उम्र में हुआ निधन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें