भोजपुरी फिल्मों की लोगों में एक अलग दीवानगी है। रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी और निरहुआ जैसे कई सितारे ऐसे हैं जिनकी बिहार और यूपी में अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। बता दें कि जिस तरह से लोगों में हिन्दी फिल्मों के गानों को लेकर क्रेज है ठीक उसी तरह से यूपी बिहार में लोगों में भोजपुरी गानों को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। आज के समय में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ देश तक ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना रही है। आलम ये है कि भोजपुरी गानों पर विदेशी भी खुद को नाचने से रोक नहीं पाते हैं।
ये हैं भोजपुरी के बेहतरीन सिंगर
भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसे सिंगर्स हैं जो न सिर्फ अपनी आवाज से बल्कि अपने गानों के बोल से भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसे प्रतिभाशाली कलाकार भी हैं जो अभिनय करने के साथ-साथ कमाल के सिंगर भी हैं आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको भोजपुरी सिनेमा के उन सबसे बेहतरीन सिंगर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके गाने सुनकर हर कोई डांस कर उठता है।