फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरा बेदी: पति की मौत के बाद पहली बार काम पर लौटीं अभिनेत्री, शेयर कीं तस्वीरें

Sat, 14 Aug 2021 11:14 AM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मंदिरा बेदी तस्वीर - फोटो : instagram
अभिनेत्री मंदिरा बेदी पति की मौत के बाद पहली बार काम पर लौट आईं हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। पति राज कौशल की मृत्यु के लगभग दो महीने बाद पहली बार मंदिरा ने काम शुरू करते हुए अपनी तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। मंदिरा के पति बॉलीवुड निर्देशक राज कौशल की मौत इसी साल 30 जून को हो गई थी। तब से मंदिरा सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए हुए थीं और उनका यह वक्त काफी दु:ख में बीता। अब एक बार फिर से अभिनेत्री ने नए सिरे से जीवन की शुरुआत की है और काम पर लौट आईं हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी सेल्फी शेयर की है और इसमें बताया है कि वो काम पर वापस लौट आई हैं। मंदिरा ने लिखा है 'काम पर वापस आने के लिए आभारी हूं। सभी की दयालुता के लिए आभारी हूं। अपने जीवन में मौजूद लोगों के लिए आभारी और धन्य हूं। स्वस्थ और जीवित रहने के लिए भी बहुत आभारी हूं।'
विज्ञापन

2 of 5
मंदिरा बेदी - फोटो : Instagram
मंदिरा की इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनके फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आपको बता दें कि मंदिरा बेदी अपने अभिनय से लेकर स्टाइल और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। पति की मौत के बाद उन्होंने कुछ वक्त के लिए काम से ब्रेक लिया था, लेकिन अब अपने पुराने पॉजिटिव अंदाज के साथ वो काम पर लौट आई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बेटी तारा के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में मंदिरा बेदी ने लाल ब्लाउज के साथ हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है और उनकी आंखों पर मेकअप है। वहीं, इससे पहले मंदिरा ने एक और इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने सबसे पहले काम पर लौटने की जानकारी दी थी।

4 of 5
मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में वह कैमरे के सामने नजर आ रही हैं। उनके हाथ में कॉफी का मग है। इसके कैप्शन में मंदिरा ने लिखा है 'बैक टू वर्क'। इस पोस्ट में मंदिरा के प्रशंसकों ने उनको शाबाशी दी है। उनको काम पर वापस लौटा देख फैंस ने भी खुशी जाहिर की है।
   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेटी तारा के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
मंदिरा के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम वीर है और बेटी का नाम तारा है। इससे पहले मंदिरा बेदी ने पॉजिटिव एटीट्यूड वाला एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कई बातें कही थीं। उनके पति का निधन कार्डिएक अरेस्ट से हुआ था। इसके बाद वो इंस्टाग्राम पर कम नजर आ रही थीं। हालांकि पति की मौत के पांच दिन बाद उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपना दिल का दर्द व्यक्त किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें