फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा का खुलासा: गोद लेना चाहती हैं बेटी, बेटे के साथ इसे लेकर करती हैं चर्चा

Thu, 12 Aug 2021 11:14 AM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की ख्वाहिश बेटी गोद लेने की है। वह बेटी गोद लेकर उसे एक परिवार देना चाहती हैं। इसे लेकर मलाइका अपने बेटे अरहान के साथ चर्चा भी करती हैं। उनका कहना है कि काश मेरी एक बेटी होती, तो मैं उसे एक परिवार देती। मलाइका अपने बेटे अरहान को खूब प्यार करती हैं, लेकिन उनकी इच्छा है कि वह एक बेटी गोद लें। आपको बता दें कि अरहान, मलाइका अरोड़ा और उनके पूर्व पति अरबाज खान के बेटे हैं। अरबाज और मलाइका ने साल 2017 में तलाक लिया था।

मलाइका का कहना है कि उनके कई दोस्तों ने बच्चों को गोद लिया है। बच्चे आपके जीवन में खुशी लाते हैं। वह बेटे अरहान के साथ कई चीजों को लेकर चर्चा करती हैं जिनमें बेटी को गोद लेने की बात भी शामिल है। उन्होंने कहा, मैं बेटे के साथ इस संभावना पर चर्चा करती हूं कि कैसे बेटी गोद ली जाए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अभी उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है।

 
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
मलाइका का कहना है कि वह ऐसे परिवार से आती हैं, जहां लड़कियां हैं। लेकिन अब उनको एक बेटी की कमी खलती है, जिसके कारण वह बच्ची गोद लेना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मेरे दिल की भावना एक बेटी गोद लेने की है। इसे लेकर मैं अपने बेटे अरहान के साथ चर्चा करती हूं। 
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि मेरी एक बहन है, जिसके साथ मैं सभी चीजें साझा करती हूं। मेरी इच्छा है कि अगर मेरी एक बेटी होती, तो मैं उसे तैयार करती। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने एक्ट्रेस करीना कपूर द्वारा होस्ट एक शो में अरबाज खान से तलाक पर अरहान की प्रतिक्रिया के बारे में भी बात की है। 

4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
उन्होंने कहा कि मैं अपने बच्चे को एक खुशहाल वातावरण में पलते देखना चाहती थी। समय के साथ मेरा बच्चा कहीं अधिक स्वीकार करने वाला और खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social Media
वह देख सकता है कि हम दोनों एक व्यक्ति के रूप में अपनी शादी की तुलना में कहीं अधिक खुश हैं। उसने एक दिन मुझसे कहा, 'मां, आपको खुश और मुस्कुराते हुए देखना अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें