बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से फैंस के बीच छाए रहते हैं। ये बात हर कोई जानता है कि, समलान खान की शादी का मुद्दा बॉलीवुड में गॉसिप का हॉट टॉपिक है। अभिनेता 55 साल के हो चुके हैं लेकिन अभी तक सिंगल हैं। ऐसे में सलमान की शादी कब होगी? ये सवाल अभिनेता के सामने अक्सर उठता रहता है और वह हमेशा इस सवाल को टाल देते हैं। इतना ही नहीं, सलमान खान के परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों से भी उनकी शादी से जुड़ा सवाल किया जाता है।
हाल ही में, सलमान खान के करीबी दोस्त व फिल्ममेकर महेश मांजरेकर ने अभिनेता की शादी से जुड़ा एक बयान दिया है। महेश मांजरेकर ने आरजे सिद्दार्थ कन्नन को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि, सलमान खान अकेले हैं और उन्हें भी अपना दुख बांटने के लिए कोई ना कोई चाहिए।