फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान 4 साल बड़ी नम्रता से प्यार कर बैठे थे महेश बाबू, 14 साल पहले की थी शादी

Fri, 09 Aug 2019 05:28 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Namrata Shirodkar and Mahesh Babu - फोटो : file photo
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) का 9 अगस्त को जन्मदिन है। महेश बाबू एक ऐसे स्टार हैं जिनकी ना केवल एक्टिंग के लोग कायल हैं बल्कि उनका लुक भी लोगों को बहुत पसंद आता है। यहां तक कि लड़कियों के बीच उनकी फैल फॉलोइंग सबसे ज्यादा है। महेश बाबू ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) से 14 साल पहले शादी की थी। इन दोनों की लव मैरिज हुई थी। खास बात है कि नम्रता महेश बाबू से उम्र में 4 साल बड़ी हैं। महेश बाबू के बर्थडे पर जानिए आखिर कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी। 
विज्ञापन

2 of 5
mahesh babu and namrata - फोटो : file photo
नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) ने हिंदी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया है। 'फेमिना मिस इंडिया' का टाइटल साल 1993 में जीता था। इसके बाद नम्रता ने सलमान खान और ट्विंकल खन्ना के साथ 'जब प्यार किसी से होता है' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद नम्रता ने तेलुगु फिल्म 'वामसी' साइन की थी जिसमें उनके साथ लीड रोल में महेश बाबू थे। 'वामसी' महेश बाबू की पहली फिल्म थी।
विज्ञापन

3 of 5
mahesh babu - फोटो : file photo
नम्रता और महेश बाबू की पहली मुलाकात साल 2000 में 'वामसी' (Vamsi) फिल्म के मुहूर्त पर हुई थी। इस मुलाकात के बाद ही दोनों का एक दूसरे की तरफ झुकाव बढ़ गया था। फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। नम्रता और महेश पर कभी भी स्टारडम हावी नहीं हुआ। यही वजह है कि नम्रता के उम्र में चार साल बड़े होने के बावजूद दोनों के बीच कभी भी कोई परेशानी नहीं हुई।

4 of 5
Namrata Shirodkar and Mahesh Babu - फोटो : file photo
'वामसी' फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों भले ही एक दूसरे को दिल दे बैठे थे लेकिन मीडिया की नजरों से प्यार को बचाना चाहते थे। यहां तक महेश ने अपने रिश्ते के बारे में अपने पेरेंट्स को भी नहीं बताया था। महेश ने अपने और नम्रता के रिश्ते के बारे में सबसे पहले बहन को बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Namrata Shirodkar and Mahesh Babu with kids - फोटो : file photo
करीब 4 साल तक महेश बाबू और नम्रता का अफेयर रहा। इसके बाद नम्रता और महेश बाबू ने 10 फरवरी 2005 को शादी कर ली थी। नम्रता और महेश के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम गौतम और बेटी का नाम सितारा है। आपको बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर और नम्रता शिरोडकर सगी बहने हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें