टीजर में दिखा दमदार अवतार
'तरला' और 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' की सफलता के बाद हुमा कुरैशी बुलंदियों पर हैं। अब वे अपने शो 'महारानी 3' के साथ तैयार हैं। टीजर में एक बार फिर रानी भारती अपनी गद्दी पर बैठने के लिए आ रही हैं। अब रानी ग्रेजुएशन पास कर चुकी हैं और कहती हैं कि जब चौथी फेल लड़की ने आपकी नाक में दम कर दिया, जब ग्रेजुएट हो जाएंगे तो क्या होगा आप सबका? एक मिनट सात सेकंड के टीजर में रानी के किरदार में हुमा की एक झलक दिखी, जिसमें उनके हाथ में हथकड़ी लगी थी और उन्होंने किताब पकड़ी हुई थी।
KWK 8: कॉफी विद करण 8 में सबसे ज्यादा देखा गया जीनत अमान-नीतू कपूर का एपिसोड, दीपवीर को भी दिया पछाड़
सीरीज में हुमा का जलवा
'महारानी 3' राजनीतिक ड्रामा सीरीज का बहुप्रतीक्षित सीजन हुमा और पूरी टीम के लिए एक उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा है। पहले दो सीजन में हुमा ने रानी भारती का किरदार निभाया, जिसने राजनीति की दुनिया में अपनी ताकत और लचीलेपन से दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया। सीरीज ने एक अभिनेत्री के रूप में हुमा की अविश्वसनीय बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित किया, क्योंकि वे सहजता से दर्शकों के दिलों को छू गईं और भावनात्मक दृश्यों से लेकर गहन राजनीतिक टकरावों का हुनर दिखाया, जिसने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। हुमा द्वारा निर्देशित महारानी देश की सबसे अधिक देखी जाने वाली और बेहद सफल सीरीज में से एक है, जो अब अपने तीसरे सीजन के लिए तैयार है।
करण जौहर ने किया 'कॉफी विद करण 8' की समाप्ति का एलान, बोले- अंतिम एपिसोड होगा और भी धमाकेदार
इन सितारों से सजी सीरीज
वहीं बात करें सीरीज की तो 'महारानी 3' का निर्माण नरेन कुमार और डिंपल खरबंदा द्वारा किया गया है, जो सुभाष कपूर द्वारा निर्मित और सौरभ भावे द्वारा निर्देशित है। सुभाष कपूर और नंदन सिंह द्वारा लिखित मनोरंजक कहानी में हुमा कुरैशी, अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कानी कुसरुति, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिब्येंदु भट्टाचार्य और सोहम शाह जैसे उत्कृष्ट कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिलहाल सीरीज के रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, यह जानकारी दी गई है कि यह जल्द ही सोनी लिव पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
गायिका चित्रा के बचाव में आए केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, बोले- केरल को 'तालिबान' नहीं बनने देंगे