फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sobhita Dhulipala: शोभिता धुलिपाला ने अपने बॉलीवुड सफर को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- जब मुंबई आई तो...

Sat, 21 Oct 2023 01:16 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया
शोभिता धुलिपाला हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मेड इन हेवन 2' में नजर आईं, जिसमें उन्होंने अपने अभियन से काफी सुर्खियां बटोरीं। अभिनेत्री फिल्मों के अलावा अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। शोभिता धुलिपाला ने हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपने बॉलीवुड सफर के शुरुआती दिनों के बारे में बात की। इस दौरान अभिनेत्री ने मुंबई आने के बाद बॉलीवुड में अपना कदम जमाने के दौरान आई कठिनाइयों पर खुलकर चर्चा की।
विज्ञापन

2 of 6
शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया से बातचीत में आंध्र प्रदेश की रहने वाली शोभिता धुलिपाला ने कहा, 'जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा तो मुझे हिंदी नहीं आती थी, यहां आने के बाद ही मैंने हिंदी सीखी।' वहीं, अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर को लेकर बताया, 'जब मैं कॉलेज में थी तभी मुझे एक्टिंग के लिए विचार आया और बिना किसी योजना के इंडस्ट्री में आ गई। उस समय मेरे पास कोई योजना भी नहीं थी कि मुझे करना क्या है। उस दौरान मैंने एक सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके बाद मैं आगे बढ़ती चली गई। आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है कि यह एक पागलपन भरा साहसिक कार्य था।'

यह भी पढ़ें: Gauahar Khan: अपनी पहली फिल्म को लेकर गौहर खान ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- मैं आज सुपरस्टार होती
विज्ञापन

3 of 6
शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया
शोभिता धुलिपाला ने बातचीत को बढ़ाते हुए कहा, 'मैंने बड़े होने के दौरान बॉलीवुड संगीत का आनंद लिया है। अगर फिल्मों की बात आती है तो मैं रंग दे बसंती और मंगल पांडे: द राइजिंग देखकर बड़ी हुई हूं। जब मैं छोटी थी तभी से मेरे अंदर एक मजबूत रचनात्मक ऊर्जा थी और उसी ने मुझे वहां तक पहुंचने में मदद की जहां मैं आज हूं।'

4 of 6
शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने स्कूल और कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा, 'मुझे स्कूल समय से ही पढ़ने-लिखने की आदत थी। मैं कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम जैसे शास्त्रीय नृत्य भी सीख रही थी, लेकिन मुझे ऐसा कभी नहीं लगा कि मैं इसे अपना करियर बना सकती हूं।'

यह भी पढ़ें: The Intouchables: 'किल' के बाद करण जौहर-गुनीत मोंगा ने फिर मिलाया हाथ, इस फ्रेंच फिल्म का बना रहे हिंदी रीमेक
विज्ञापन

5 of 6
शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया
शोभिता ने आगे बताया, 'जब से मैंने अपना कॉलेज खत्म किया, मैंने खुद को तीन साल की समय सीमा दी, अगर इसके भीतर मैं अपना रास्ता नहीं ढूंढ पाती तो मैं फिर से पढ़ाई शुरू कर देती। मैं बस अपने आप को एक  पहचान देना चाहती थी। इससे मुझे एक उद्देश्य और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिली।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया
शोभिता धुलिपाला के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जोया अख्तर और रीमा कागती की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मेड इन हेवन 2' में नजर आई थीं। इसके अलावा अभिनेत्री 'मन राघव 2.0', 'कालाकांडी' जैसी फिल्मों और 'मेड इन हेवन' और 'द नाइट मैनेजर' जैसे वेब शो में काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:  Gauahar Khan: लारा-प्रियंका के ब्यूटी पेजेंट दिनों में पैपराजी थीं गौहर, अभिनेत्री ने पुराने दिनों को किया याद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें