कभी एक फिल्म, एक कैरेक्टर और एक ही डायलॉग वो पहचान दिला देता है, जिसके लिए कलाकार जिंदगी भर मेहनत करता है। कुछ यही हुआ था 'शोले' फिल्म के 'सांभा' के साथ भी। फिल्म में यह किरदार निभाने वाले मैक मोहन की आज पुण्यतिथि है। दुनिया इनको मैक मोहन के नाम से कम और सांभा के नाम से ज्यादा जानती है। 10 मई 2010 को मैक मोहन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनकी पुण्यतिथि पर उनसे जुड़ी बातें जानेंगे।