फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: तीसरी बार मां बनीं लीजा हेडन, खास अंदाज में किया बेटी का स्वागत

Thu, 01 Jul 2021 08:54 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लीजा हेडन - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन (Lisa Haydon) तीसरी बार मां बन गई हैं। लीजा ने बेटी को जन्म दिया है। लीजा हेडन और उनके पति डिनो लालवानी (Dino Lalvani) ने अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया है। हालांकि, लीजा ने इस बात का जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। दरअसल, एक यूजर के पूछे गए सवाल पर उन्होंने ये जानकारी साझा की है। लीजा के पहले से दो बेटे हैं और उन्होंने कई बार इस बात का जिक्र किया है कि वह अपने तीसरे बच्चे के रूप में एक बेटी चाहती हैं। 

दरअसल, एक यूजर ने लीजा की एक तस्वीर पर कमेंट करते हुए सवाल पूछा कि उनके तीनों बच्चे कहां है, तब लीजा ने अपनी बेटी के बारे में खुलासा किया। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हे, क्या तुम मुझे बता सकती हो कि तुम्हारे तीनों छोटे छोटे बच्चे कहां है? इस पर लीजा ने एक खूबसूरत सा जवाब दिया और कहा, 'मेरी बाहों में।' बस इसी के बाद से फैंस लीजा को बधाइयां दे रहे हैं और सुखी जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लीजा हेडन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, इससे पहले लीजा हेडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह कहती नजर आई थीं कि, 'आलस की वजह से वह अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को नहीं दे पाईं। वह कैमरे को बेटे जैक की तरफ घुमाती हैं और बोलती हैं कि जैकी क्या तुम लोगों को बता सकते हो कि मम्मी की टमी में क्या है? जैक बोलते है कि बेबी सिस्टर।' 
विज्ञापन

3 of 5
लीजा हेडन - फोटो : सोशल मीडिया
उससे पहले भी लीजा को एक बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ यूजर्स ने ट्रोल कर दिया था। एक यूजर ने कमेंट करते हुए उनसे पूछ लिया था कि वे हर वक्त प्रेग्नेंट ही रहती हैं, क्या आपको प्रेग्नेंट होना अच्छा लगता है? इसके जवाब में लीजा ने कहा था- हां, मुझे अच्छा लगता है, ये बेहद खास समय होता है लेकिन अब और नहीं। मैं बच्चे के जन्म के बाद लाइफ में आगे बढ़ूंगी।

4 of 5
लीजा हेडन, डिनो लालवानी - फोटो : सोशल मीडिया
लीजा हेडन ने 29 अक्टूबर 2016 को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से शादी की थी। दोनों थाईलैंड के फुकेट में स्थित अमनपुरी बीच रिजॉर्ट में शादी के बंधन में बंधे थे। लीजा के पति पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश एंटरप्रेन्योर गुल्लू ललवानी के बेटे हैं। दोनों ने करीब दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लीजा हेडन - फोटो : सोशल मीडिया
लीजा हेडन ने फिल्म 'आइशा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वो 'हाउसफुल 3', 'द शौकीन्स', रास्कल्स, 'क्वीन', 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साथ ही कई जानी-मानी मैग्जीन की कवर गर्ल बन अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। इसके अलावा वह एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें