बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिली धमकी की गुत्थी अब तक उलझी हुई है। इस केस में पुलिस सख्ती से जांच कर रही है, जिसमें कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई, जिसमें खुलासा हुआ है कि सिद्धू मुसेवाला को मारने वाले बिश्नोई गैंग के निशाने पर फिल्ममेकर करण जौहर भी थे। बिश्नोई गैंग करण जौहर के लिए पूरी प्लानिंग कर चुका था और ये खुलासा सिद्धू मुसेवाला केस में पकड़े गए आरोपी सौरव कांबले उर्फ महाकाल ने पुलिस की पूछताछ में किया है। हैरानी की बात ये है कि करण जौहर को निशाने पर लेने की वजह दिवंगत अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत से जुड़ी हुई है।