फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lata Mangeshkar Death Update: लता मंगेशकर का निधन, स्वर साम्राज्ञी का हालचाल जानने शनिवार को अस्पताल पहुंचीं थीं श्रद्धा कपूर

Sun, 06 Feb 2022 10:10 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter: @iSachinSrivstva
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। कुछ देर पहले ही इलाज कर रहे डाॅ. प्रतीत समदानी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को गायिका का हेल्थ अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था कि "गायिका लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू में हैं और मेरी निगरानी में हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 5
लता मंगेशकर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर गायिका लता मंगेशकर से उनके परिवार के कई सदस्य, दोस्त और वीवीआईपी मिलने आते रहे हैं। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी शनिवार रात अस्पताल में उनसे मिलने गईं। श्रद्धा को अपनी कार में अस्पताल पहुंचते देखा गया। कपूर परिवार लता मंगेशकर के बहुत करीब है।
विज्ञापन

3 of 5
आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शनिवार को ही दिन में गायिका की छोटी बहन आशा भोंसले ने भी उनसे मुलाकात करने पहुंची थीं। अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने मौजूद संवाददाताओं से कहा कि "डॉक्टर ने कहा है कि वह अब स्थिर है"।

4 of 5
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : twitter/PiyushGoyal
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी गायिका से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने "पीएम मोदी के संदेश को उनके परिवार तक पहुंचा दिया है और कामना करते हैं कि वह जल्द ही ठीक हो जाएं।" उन्होंने कहा, "हम सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल सोनिया गांधी - फोटो : ANI
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी गायिका के स्वास्थ्य पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि "भारत को उनकी जरूरत है।" कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत की महान गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। पीढ़ियां उनकी सुरीली आवाज सुनकर बड़ी हुई हैं। भारत को उनकी जरूरत है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें