फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lata Mangeshkar: जब दिलीप कुमार से नाराज हो गई थीं लता मंगेशकर, 13 साल तक नहीं हुई थी दोनों की बात

Sun, 06 Feb 2022 10:07 AM IST
कुमार संभव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

लता मंगेशकर आठ जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद से वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल भर्ती थीं। हर कोई उनके ठीक होने की दुआ कर रहा था, लेकिन उन्होंने इस दुनिया से विदा ले ली।
विज्ञापन
1 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : PTI
स्वर कोकिला लता मंगेशकर भारत की शान हैं, जिन्हें ‘दादा साहब फाल्के’ और ‘भारत रत्न’ समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। हर कोई उनके ठीक होने की दुआ कर रहा था, लेकिन उन्होंने इस दुनिया से विदा ले ली। लता मंगेशकर आठ जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद से वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल भर्ती थीं। यहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था। आज के समय में कहा जाए कि लता मंगेशकर खुद संगीत की परिभाषा बन गई थीं तो गलत नहीं होगा।  
विज्ञापन

2 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : PTI
लता मंगेशकर ने इस इंडस्ट्री में 30 हजार से भी ज्यादा गाने गए हैं। अपने करियर में लता मंगेशकर ने लोगों के साथ अच्छे रिश्ते भी बनाए हैं। दिलीप कुमार लता मंगेशकर को अपनी बहन मानते थे। इसी वजह से दोनों के बीच काफी अच्छा रिश्ता था। लेकिन खास रिश्ता होने के बाद भी लता मंगेशकर और दिलीप कुमार के बीच अनबन हो गई। हैरानी की बात ये है कि अपने मतभेद की वजह से दोनों ने 13 साल तक बात नहीं की थी। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : PTI
दिलीप कुमार अपनी जिंदगी में दो लोगों को खूब मानते थे जिसमें पहली लता मंगेशकर और दूसरे शाहरुख खान थे। लता मंगेशकर को वह बहन मानते थे लेकिन साल 1957 में आई ऋत्विक घटक की फिल्म ‘मुसाफिर’ के दौरान दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिससे दोनों का रिश्ता खराब हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋत्विक घटक ने अपनी इस फिल्म के संगीत का काम सुप्रसिद्ध संगीतकार सलिल चौधुरी को दिया था।  

4 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : PTI
सलिल चौधरी ने इस फिल्म के गाने 'लागी नाहीं छूटे' के लिए दिलीप कुमार को चुना था। वह इस गाने को आवाज देने वाले थे और इसी वजह से दिलीप कुमार ने गाने का अभ्यास शुरू कर दिया था। इस गाने में लता मंगेशकर भी अपनी आवाज देने वाली थीं लेकिन उन्हें दिलीप कुमार के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और जब रिकॉर्डिंग का दिन आया, तो दिलीप कुमार की हालत खराब हो गई। दिलीप कुमार लता मंगेशकर के साथ गाना गाने से डर रहे थे। दिलीप कुमार को लता मंगेशकर के साथ सहज कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी तरकीब काम नहीं आई। 
विज्ञापन

5 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : PTI
इसी वजह से सलिल चौधुरी ने दिलीप कुमार को एक ड्रिंक पिला थी, जिस वजह से वह जोश में आए और उन्होंने गाना गाया। हालांकि, इसके बाद दिलीप कुमार की आवाज पतली और बेसुरी रिकॉर्ड हुई। नतीजा ये हुआ कि सारी रिकॉर्डिंग बर्बाद हो गई। दावा किया जाता है कि इस घटना के बाद ही दिलीप कुमार और लता मंगेशकर के बीच मतभेद शुरू हो गए। दोनों ने लगभग 13 सालों तक एक-दूसरे से बात नहीं की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : PTI
दिलीप कुमार और लता मंगेशकर का रिश्ता साल 1970 में जाकर ठीक हुआ। इस दौरान लता मंगेशकर ने दिलीप कुमार को राखी बांधी थी, जिसके बाद दोनों की लंबी लड़ाई का अंत हुआ। इसके बाद ही लता मंगेशकर ने दिलीप कुमार को राखी बांधना शुरू किया। लता मंगेशकर दिलीप कुमार के अलावा गायक मुकेश और संगीतकार मदन मोहन को भी राखी बांधती थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें