anu malik
मीटू आंदोलन के तहत कई सेलेब्स पर आरोप लगाए गए। इस लिस्ट में गायक-संगीतकार अनु मलिक का भी नाम शामिल है। सोना महापात्रा और श्वेता पंडित ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस पर नेहा भसीन ने भी सोना का उनका समर्थन किया। इसी के चलते अनु मलिक को 'इंडियन आइडल' सीजन 10 बीच में ही छोड़ना पड़ा था। हालांकि वो एक बार फिर इंडियन आइडल के 11वें सीजन में जज बनकर आ चुके हैं। लेकिन लगातार उनकी वापसी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच अनु मलिक ने एक ओपन लेटर लिखकर अपने ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।
अनु मलिक ने मीटू के तहत लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं दो बेटियों का पिता हूं और...