फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजिक डायरेक्टर शेखर को 3 अंडों के लिए चुकाने पड़े इतने रुपये, बिल देखकर चौंक जाएंगे

Fri, 15 Nov 2019 12:27 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Shekhar Ravjiani - फोटो : Social Media
विशाल शेखर के जोड़ीदार शेखर रविजानी बॉलीवुड की कई फिल्मों में सुपरहिट म्यूजिक दे चुके हैं। वो अक्सर किसी न किसी रियलटी शो में जज की भूमिका में नजर आते हैं। हाल ही में शेखर ने ट्विटर पर एक बिल पोस्ट किया है। इस बिल में तीन अंड़ों की कीमत लिखी है। महज तीन अंडों के सफेद हिस्से के लिए शेखर को 1672  रुपये चुकाने पड़े।
विज्ञापन

2 of 4
bill - फोटो : Social Media
शेखर का ये बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह बिल अहमदाबाद के हयात रीजेंसी होटल का है। इस बिल की कॉपी शेयर करते हुए शेखर ने लिखा है- 3 अंडों की सफेदी के लिए 1672 रुपए? यह जरूरत से ज्यादा महंगा खाना था।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
rahul bose - फोटो : social media
इससे पहले एक्टर राहुल बोस को पांच सितारा होटल जेडब्ल्यू मैरियट में 2 केले के लिए 442 रुपये का बिल बनाकर दे दिया था। मामला बढ़ने के बाद होटल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। लेकिन बाद में इस सही ठहराते हुए फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष जीएस कोहली ने कहा था कि 'होटल में कोई भी चीज सस्ते में नहीं मिलती है। शहरों में सड़क किनारे बिकने वाली 10 रुपये की कॉफी भी 250 रुपये की हो जाती है। होटल सामान को केवल खरीदते नहीं है, बल्कि सेवा, गुणवत्ता, कटलरी, साफ सुथरा फल देते हैं, जिसके लिए इतना पैसा ग्राहक से चार्ज करना वाजिब है।'
विज्ञापन

4 of 4
Meera Chopra got worm in food - फोटो : twitter
वहीं बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा एक पांच सितारा होटल में खाने पहुंचे थीं, जहां उनके खाने में कीड़े निकले थे। मीरा ने इसका वीडियो भी शेयर किया था। मीरा चोपड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'अहमदाबाद के एक होटल में रुकी और मेरे खाने में कीड़े निकले। ये होटल वाले इतने पैसे लेते हैं और बदले में आपको कीड़े खिलाते हैं। ये बहुत चौंकाने वाला है अब सुरक्षा नियम कहां गए?'

ऋतिक की 'वॉर' बनी 2019 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म, टॉप 5 में हैं ये चार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें