राजकुमार संतोषी
- फोटो : एक्स
संतोषी, बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम हैं। उन्हें 'घायल' और 'घातक', 'दामिनी' और कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना के निर्देशन के लिए जाना जाता है। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश वीजे गढ़वी ने इस मामले पर संतोषी को दो साल की जेल की सजा सुनाई। साथ ही, उन्हें दो करोड़ रुपये देने को भी कहा, जो कि ली गई राशि से दोगुनी है। हालांकि, अदालत ने आदेश पर 30 दिन की रोक लगाने की संतोषी की अपील को स्वीकार कर लिया, ताकि वह ऊपरी अदालत में अपील कर सकें।