फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JD Majethia: जेडी मजेठिया ने पायरेसी पर फोड़ा 'खिचड़ी 2' के फ्लॉप होने का ठीकरा, कह दी यह बड़ी बात

Sat, 17 Feb 2024 07:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खिचड़ी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
'खिचड़ी' के किरदार दो दशकों से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। जब इस टीवी शो पर फिल्म आई तो दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया, लेकिन बीते साल रिलीज हुआ इसका सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सका था। अब फिल्म के प्रदर्शन पर अभिनेता जेडी मजेठिया ने खुलकर बात की है। 
Pushpa: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा, निर्माताओं ने जाहिर की खुशी
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
'खिचड़ी 2' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक बातचीत में फिल्म के निर्माता और अभिनेता जेडी ने माना की फिल्म की रिलीज की तारीख सही नहीं थी, क्योंकि उसी समय टाइगर 3 और वर्ल्डकप फाइनल भी था। इसके अलावा  जेडी के मुताबिक पायरेसी की वजह से भी उनकी फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।
विज्ञापन

3 of 5
जेडी मजेठिया - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा, “हम टाइगर 3 के साथ दिवाली पर अपनी फिल्म को रिलीज नहीं करना चाहते थे, इसलिए हमने अगला सप्ताह चुना। रविवार फिल्मों के लिए सबसे बड़ा दिन होता है, लेकिन उस दिन विश्व कप का फाइनल था और भारत खेल रहा था। यह एक जोखिम था और दुख की बात है कि छुट्टी वाले दिन का हमें कोई फायदा नहीं हुआ।"

4 of 5
जेडी मजेठिया - फोटो : इंस्टाग्राम
मजीठिया ने फिल्म के प्रारूप पर भी बात की। अभिनेता ने बताया कि छोटे पर्दे पर खिचड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया, लेकिन यह बड़े पर्दे के लिए शायद उतना अनुकूल नहीं साबित हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेडी मजेठिया - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के फ्लॉप होने और पायरेसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “फिल्म देखने के लिए लोग सिनेमाघरों में जाने का इंतजार नहीं करना चाहते थे। इसलिए सभी ने इसे डाउनलोड किया और अपने घरों में आराम से देखा। मुझे आने वाले मैसेज की संख्या देखकर आश्चर्य हुआ। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ईमानदारी से कहूं तो, मैं वास्तव में निराश था क्योंकि हमने बहुत मेहनत की थी, खासकर इसके गानों और कई दृश्यों पर।''
The Indrani Mukerjea Story: 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी' पर बैन लगाने की मांग, सीबीआई ने किया अदालत का रुख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें