फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkumar Santoshi: मुश्किलों में घिरे राजकुमार संतोषी, अदालत ने सुनाई दो साल की सजा, चुकाने होंगे दो करोड़

Sat, 17 Feb 2024 10:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार संतोषी - फोटो : एएनआई
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। चेक रिटर्न मामले में गुजरात के जामनगर की एक अदालत ने उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें शिकायतकर्ता को दो करोड़ रुपये का भुगतान करने का भी आदेश दिया है।
गुलजार को ज्ञानपीठ: बेहतरीन निर्देशक के साथ उम्दा गीतकार भी हैं गुलजार, लेखन से लाखों दिलों पर करते हैं राज
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार संतोषी - फोटो : एक्स
संतोषी, बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम हैं। उन्हें 'घायल' और 'घातक', 'दामिनी' और कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना के निर्देशन के लिए जाना जाता है। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश वीजे गढ़वी ने इस मामले पर संतोषी को दो साल की जेल की सजा सुनाई।  साथ ही, उन्हें दो करोड़ रुपये देने को भी कहा, जो कि ली गई राशि से दोगुनी है। हालांकि, अदालत ने आदेश पर 30 दिन की रोक लगाने की संतोषी की अपील को स्वीकार कर लिया, ताकि वह ऊपरी अदालत में अपील कर सकें।
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार संतोषी - फोटो : एक्स
पूरा मामला एक उद्योगपति अशोक लाल से जुड़ा हुआ है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने एक फिल्म के निर्माण के लिए संतोषी को एक करोड़ रुपये उधार दिए थे, जिसके एवज में संतोषी ने उन्हें 10 लाख रुपये के 10 चेक दिए थे, लेकिन ये सभी चेक बाउंस हो गए। कानूनी नोटिस जारी करने के बाद भी जब संतोषी ने अशोक लाल के पैसे नहीं लौटाए तब उद्योगपति को साल 2017 में अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

4 of 5
राजकुमार संतोषी, सनी देओल - फोटो : एक्स
इसके बाद अदालत ने फिल्मकार के खिलाफ समन जारी किया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। बाद में, अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया, जिसके बाद वे पेश हुए। अब इस मामले में अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संतोषी इन दिनों अपनी फिल्म लाहौर 1947 को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले हो रहा है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है।
Richa Chadha: प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद ऋचा चड्ढा ने साझा किया खूबसूरत वीडियो, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें