सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा, 'जब गदर 2 रिलीज हुई तो मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है, क्योंकि मैं अंदर से एक साथ हंस भी रहा था और रो भी रहा था। यह काफी अच्छा अविश्वसनीय रहा।' सनी ने आगे कहा, 'इंडस्ट्री से हमें पर्याप्त धन पैदा करने वाली फिल्में नहीं मिल पाती थीं। मुझे याद है जब मैं गदर 2 कर रहा था तो लोगों ने कहा था कि यह पुराना सिनेमा है, यहां तक कि निर्देशक भी पुराना है। इसे कौन देखने वाला है? इसके चलते फिल्म को लेकर संदेह था, लेकिन आप लोगों ने साबित कर दिया कि आप इसे देखना चाहते हैं।'