फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSC vs Raksha Bandhan: मुंबई-दिल्ली में 'लाल सिंह चड्ढा' ने मारी बाजी, पटना-जोधपुर में 'रक्षा बंधन' आगे, पढ़िए

Mon, 08 Aug 2022 03:36 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

LSC vs RakshaBandhan: मुंबई, दिल्ली में आमिर ने मारी बाजी तो इन शहरों में आगे रही 'रक्षा बंधन', पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
1 of 5
Laal Singh Chaddha Vs Raksha BandhanLaal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' और आमिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर राज करने की क्षमता रखती हैं, लेकिन एडवांस बुकिंग रिपोर्ट को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ओपनिंग डे पर 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' बढ़त हासिल कर सकती है। जी हां, करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह की फिल्म ने एडवांड बुकिंग के जरिए लगभग 1.90 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं भाई-बहनों के रिश्ते को बड़े पर्दे पर दर्शाने वाली फिल्म 'रक्षा बंधन' 1.45 करोड़ रुपये पर आकर सीमट गई है। हालांकि कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां 'रक्षा बंधन' ने 'लाल सिंह चड्ढा' काे पछाड़ दिया है। यहां पढ़िए दोनों फिल्मों का रीजन वाइस कलेक्शन-
विज्ञापन

2 of 5
Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई, दिल्ली और बैंग्लोर में आमिर खान की फिल्म आगे
आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म ने अक्षय कुमार की फिल्म का मात दे दी है। जी हां, लाल सिंह चड्ढा ने टियर 1 के सात शहरों में बढ़त हासिल कर ली है। वहीं टियर-1 के केवल एक शहर अहमदाबाद में रक्षा बंधन ने लाल सिंह चड्ढा को पछाड़ दिया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रक्षा बंधन ने टियर 1 के शहरों में एडवांस बुकिंग के जरिए 65.31 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं लाल सिंह चड्ढा ने 92.73 लाख रुपये का कारोबार किया है। नीचे देखिए दिल्ली से मुंबई तक लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन की कमाई:
विज्ञापन

3 of 5
Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan - फोटो : सोशल मीडिया
टियर-1 के शहरों में आगे निकली लाल सिंह चड्ढा
टियर 1 लाल सिंह चड्ढा रक्षा बंधन
मुंबई 21.72 लाख 19.48 लाख
दिल्ली - एनसीआर 32.12 लाख 16.86 लाख
बैंग्लोर 6.12 लाख 83.49 हजार
चेन्नई 6.87 लाख 5.89 लाख
हैदराबाद 7.2 लाख 3.21 लाख
कोलकाता 5.47 लाख 4.48 लाख
अहमदाबाद 4.6 लाख  6.19 लाख
पूणे 8.63 लाख 8.37 लाख
कुल 92.73 लाख 65.31 लाख

4 of 5
Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan - फोटो : सोशल मीडिया
इन जगहों पर रक्षा बंधन ने मारी बाजी
अहमदाबाद के अलावा अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' ने इन सात शहरों में भी आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' को पछाड़ दिया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक अक्षय कुमार ने वडोदरा, जबलपुर, रायपुर समेत इन सात शहरों में आमिर खान को 77.3 लाख रुपये से पीछे छोड़ दिया है। यहां देखिए शहरों के नामों की पूरी लिस्ट-
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan - फोटो : सोशल मीडिया
इन जगहों पर रक्षा बंधन रही आगे
रीजन लाल सिंह चड्ढा रक्षा बंधन
वडोदरा  1.79 लाख 2.45 लाख
जबलपुर 41.42 हजार 74.97 लाख
रायपुर 1.63 लाख  2.64 लाख
रांची 1.28 लाख 1.48 लाख
जोधपुर 64.93 हजार 85.76 हजार
जालंधर 56.24 हजार 0.88 लाख
कोटा 34.32 हजार 42.12 हजार
पटना 71.88 हजार 97.56 हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें