फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deva Deva Song OUT: फिल्म ब्रह्मास्त्र का दूसरा गाना रिलीज, अपनी शक्तियों की खोज करते दिखे रणबीर कपूर

Mon, 08 Aug 2022 03:25 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अपनी फिल्म के अलावा यह कपल अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी खासा चर्चा में हैं।
विज्ञापन
1 of 4
गाना देवा देवा रिलीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अपनी फिल्म के अलावा यह कपल अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी खासा चर्चा में हैं। इसी बीच अब रणबीर और आलिया की फिल्म का एक नया गाना रिलीज कर दिया गया है। फैंस बीते लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म का यह नया गाना उनकी इस बेताबी को थोड़ा कम जरूर करेगा। बीते दिनों जारी हुए गाने के टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना देवा देवा रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन

2 of 4
गाना देवा देवा रिलीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गाने की बात करें तो इस गाने मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। साथ ही इसे संगीत प्रीतम ने दिया है। ब्रह्मास्त्र के इस भक्ति गीत के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे है। गाने के इसे वीडियो में अभिनेता रणबीर कपूर अपनी शक्तियों की खोज करते हुए और आग से खेलते नजर आ रहे हैं। साथ ही गाने में अमिताभ बच्चन की भी एक झलक देखने को मिल रही है। वहीं, अभिनेत्री आलिया भट्ट रणबीर के साथ आग के चारों ओर फेरे लेती नजर आ रही हैं। 

 

विज्ञापन

3 of 4
गाना देवा देवा रिलीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म ब्रह्मास्त्र अगले महीने पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बीते दिनों रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। ऐसे में उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन

4 of 4
गाना देवा देवा रिलीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नौ सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह पहली होगा जब रणबीर और आलिया एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। फिल्म में बिग बी प्रोफेसर अरविंद चतुर्वेदी की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जबकि नागार्जुन एक पुरातत्वविद् की भूमिका निभा रहे हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित, ब्रह्मास्त्र को तीन भागों में बनाया जाएगा। पहला भाग 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें