अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' और आमिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर राज करने की क्षमता रखती हैं, लेकिन एडवांस बुकिंग रिपोर्ट को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ओपनिंग डे पर 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' बढ़त हासिल कर सकती है। जी हां, करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह की फिल्म ने एडवांड बुकिंग के जरिए लगभग 1.90 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं भाई-बहनों के रिश्ते को बड़े पर्दे पर दर्शाने वाली फिल्म 'रक्षा बंधन' 1.45 करोड़ रुपये पर आकर सीमट गई है। हालांकि कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां 'रक्षा बंधन' ने 'लाल सिंह चड्ढा' काे पछाड़ दिया है। यहां पढ़िए दोनों फिल्मों का रीजन वाइस कलेक्शन-