करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन आठ फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। पिछले एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन शो में दिलचस्प खुलासे करते नजर आए। इसके बाद करण ने बॉलीवुड की मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स की जोड़ी भी बुलाई। शो के हालिया एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर की जोड़ी देखने को मिल रही है। आदित्य रॉय कपूर भी चैट शो के दौरान कई निजी खुलासे करते नजर आए हैं।