फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने प्यार तो किसी ने कर्ज से तंग आकर की आत्महत्या, एडल्ट स्टार स्मिता ने तो इस वजह से लगाई फांसी

Fri, 27 Dec 2019 08:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
स्टार्स - फोटो : Twitter

फिल्मों और टीवी में काम कर चुके अभिनेता कुशल पंजाबी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बीती रात उनका शव घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। हालांकि उनके सुसाइड करने के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। लेकिन किसी कलाकार द्वारा उठाया गया यह कोई पहला कदम नहीं है। इससे पहले भी कई स्टार्स फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुके हैं।

विज्ञापन

2 of 10
pratyusha banerjee

प्रत्युषा बनर्जी

फेमस टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार करने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की। प्रत्युषा अपने मुंबई वाले घर में मृत पाई गई थीं। उन्होंने पंखे से लटक कर आत्महत्या की थी। ऐसे में प्रत्युषा को अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान ने इसे मर्डर बताया था। बता दें कि 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा ने आत्महत्या की थी और उस दौरान वह 25 साल की थीं। 
विज्ञापन

3 of 10
silk smitha

सिल्क स्मिता

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी वदलापति जिन्हें फिल्मी दुनिया में सिल्क स्मिता के नाम से भी जाना जाता था। दक्षिण भारतीय सिनेमा में 1970 के दशक के आखिर से 1990 के शुरू तक सिल्क स्मिता का जादू दर्शकों के सिर चढ़ कर बोलता था। सिल्क साउथ की फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं। बता दें कि 35 साल की उम्र में 23 सितम्बर 1996 की सुबह स्मिता अपने चेन्नई के घर में मृत मिली। उसकी मौत का कारण अभी तक रहस्य ही बना हुआ है। कुछ के अनुसार सिल्क ने आत्महत्या की थी, क्योंकि वो अपने फिल्म निर्माण के कर्ज के कारण काफी परेशान थी। तेलुगु में एक सुसाइड नोट मिला था, लेकिन उसे भी समझा नहीं जा सका।

4 of 10
जिया खान

जिया खान

फिल्म 'निशब्द' और 'गजनी' में नजर आईं एक्ट्रेस जिया खान की सुसाइड की खबर से पूरे बॉलीवुड को धक्का लगा था। जिया ने अपने घर में फंदे से लटक कर 25 साल की उम्र में जीवनलीला समाप्त कर ली थी। वहीं, जिया की मां राबिया खान ने इसे सुसाइड ना मानकर मर्डर करार दिया। उन्होंने एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को इस सुसाइड की वजह बताया। बता दें कि जिया की मौत तक सूरज और जिया एक-दूसरे से प्यार करते थे। जिया ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था।
विज्ञापन

5 of 10
विवेका बाबाजी - फोटो : Twitter

विवेका बाबाजी

90 के दशक में विवेका बाबाजी ने ‘कामसूत्र’ कंडोम का एक बोल्ड एड कर सनसनी मचा दी थी। साल 1993 में उन्होंने मिस मॉरीशस का खिताब अपने नाम किया। साल 1994 में उन्हें सुपरमॉडल के खिताब से भी नवाजा गया। पेशे से स्टॉक ब्रोकर गौतम वोरा से उन्हें प्यार हो गया। दोनों कई साल रिलेशनशिप में रहे। विवेका गौतम से शादी करना चाहती थीं। लेकिन बाद में दोनों में किसी वजह से अनबन हो गई। 24 जून, 2010 को विवेका की लाश घर में पंखे से लटकी मिली।
विज्ञापन

6 of 10
nafisa joseph - फोटो : social media

नफीसा जोसेफ

पूर्व मिस इंडिया और वीजे नफीसा जोसेफ ने 1997 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। इस खिताब तो जीतने वाली वो सबसे कम उम्र की मॉडल थीं। मॉडल और एक्ट्रेस रहीं नफीसा ने 29 जुलाई, 2004 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। नफीसा के पैरेंट्स ने बिजनेसमैन गौतम खंडूजा पर बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन

7 of 10
नागा झांसी

नागा झांसी

तेलुगू एक्ट्रेस नागा झांसी ने हैदराबाद स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। नागा झांसी का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। बता दें कि आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले की रहने वाली नागा झांसी ने मां टीवी पर आने वाले 'पवित्र बंधन' के अलावा कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। वह पिछले कुछ महीनों से ब्यूटी पार्लर चला रही थीं।

8 of 10
payel chakraborty

पायल चक्रवर्ती

बांग्ला फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस पायल चक्रवर्ती सिलीगुड़ी के एक होटल में मृत पाई गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार की सुबह उनकी मौत हुई थी। पायल ने होटल में मंगलवार की शाम को चेक इन किया था। होटल कर्मचारियों ने बताया कि वो गुरुवार की सुबह गंगटोक जाने वाली थीं। जब होटल कर्मचारियों ने सुबह उनका दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने होटल का दरवाजा तोड़ा और पायल का शव पाया। पायल ने बॉलीवुड में फिल्म 'गुड्डू की गन' में भी काम किया था।

9 of 10
राधिका रेड्डी - फोटो : Social Media

राधिका रेड्डी

ग्लैमर इंडस्ट्री में डिप्रेशन का शिकार आए दिन कोई ना होते रहता है। ऐसे ही डिप्रेशन की वजह से हैदराबाद में एक टीवी एंकर राधिका रेड्डी ने भी अपनी बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वह एक न्यूज चैनल में काम करती थीं। राधिका के पास से पुलिस को मिले सुसाइड नोट भी मिला था जिसमें उन्होंने लिखा था मेरा दिमाग ही मेरा दुश्मन है।
विज्ञापन

10 of 10
कुलजीत रंधावा - फोटो : Social Media

कुलजीत रंधावा

टीवी एक्ट्रेस और मॉडल कुलजीत रंधावा ने साल 2006 में अपने जुहू स्थित फ्लैट पर सुसाइड कर लिया था। कुलजीत हिप हिप हुर्रे, C.A.T.S, कुमकुम जैसे टीवी सीरियल्स में दिखाई दी थीं। कुलदीप ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि वो जिंदगी से परेशान हो गई हैं। इसलिए आत्महत्या ही एक रास्ता बचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें