फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूलिया वंतूर ने सलमान को किया किस ! और अनुपम खेर ने की पीएम मोदी की तारीफ, पांच खबरें

Fri, 27 Dec 2019 07:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
यूलिया वंतूर, अनुपन खेर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
salman iulia
यूलिया ने किया सलमान को किस
बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके जन्मदिन की पार्टी में परिवार के सदस्य शामिल हुए। पार्टी में सलमान की खास दोस्त यूलिया वंतूर ने उन्हें किस किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सलमान के केक काटने के बाद यूलिया उन्हें किस करती नजर आईं। ये वीडियो सलमान के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। गौरतलब है कि सलमान के जन्मदिन के दिन उनकी बहन अर्पिता शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। आयुष और अर्पिता ने बेटी का नाम आयत रखा है।
 
विज्ञापन

3 of 6
Twinkle, Akshay Kumar and Nitara - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अक्षय की बेटी को नहीं पता क्या करते हैं पिता
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बेटी नहीं जानती कि उनके पिता क्या काम करते हैं। इस बात की जानकारी खुद अक्षय ने दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया कि, 'बेटी नितारा अभी बेहद छोटी है। इस उम्र में वो कार्टून देखने में व्यस्त रहती है। उसके पिता क्या करते हैं फिलहाल इससे उसे कोई लेनादेना नहीं।' आगे अक्षय ने बताया कि बेटी उनसे फोटोग्राफर्स के बारे में पूछती है तो वो उसे बताते हैं कि, 'इससे वो पैसा कमाते हैं। उन्हें फोटो खीचने देना चाहिए। उनका भी परिवार है।' इसलिए नितारा कभी भी फोटो लेने से मना नहीं करती।

4 of 6
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media
बर्फ में मस्ती करते दिखे निक-प्रियंका
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो पति निक जोनस के साथ बर्फ में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। गौरतलब है कि प्रियंका इन दिनों अपनी क्रिसमस की छुट्टियों का मजा ले रहीं। प्रियंका इस दौरान अपने परिवार के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
kapil sharma - फोटो : social media
कपिल शर्मा ने नन्हें मेहमान संग खिंचवाई तस्वीर
कपिल शर्मा शो में इस बार एक नन्हे मेहमान की एंट्री हुई। यह कोई और नहीं बल्कि एक छोटा डॉगी है। इस नन्हे मेहमान के साथ कपिल ने तस्वीर भी खिंचवाई है। इस तस्वीर को अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। तस्वीर के साथ कैप्नश में अर्चना ने लिखा, 'एक कपिल शर्मा हैं और दूसरी चीको। दोनों ही बेहद क्यूट हैं।' ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि हाल ही में कपिल शर्मा की पत्नी ने भी बेटी को जन्म दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : twitter
अनुपम खेर ने किया पीएम मोदी के लिए ट्वीट
अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी के लिए एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में अनुपम लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! आपके विचार, आपके कार्य देश की भलाई के लिए है। देश की अधिकतर जनता ये जानती है। इसीलिए आपको दोबारा इतने बड़े बहुमत से जिताया और जिताते रहेंगे। ये आपकी लोकप्रियता का सबूत है। जो लोग आपके देश के प्रति प्यार से डरते है। उनकी बौखलाहट जनता समझती है।' गौरतलब है कि अनुपम अधिकतर देश से और राजनीति से जुड़े समसामयिक मुद्दों को लेकर अपनी राय रखते रहते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें