फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मेशन: कृति सेनन ही नहीं अपने किरदार में ढलने के लिए ये सितारे भी बढ़ा चुके हैं वजन, देख हैरान हुए थे फैंस

Sun, 18 Jul 2021 12:41 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इन सितारों ने अपने किरदार के लिए बढ़ाया वजन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म 'मिमी' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभी हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म में कृति एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो एक कपल की सरोगेट बनती हैं। खबरों की मानें तो मिमी के किरदार में ढलने के लिए कृति ने अपना वजन 15 किलो तक बढ़ाया है। हाल ही में एक वीडियो में कृति ने बताया है कि कैसे उन्होंने अपनी डाइट को चेंज कर खुद को एक प्रेग्नेंट औरत के लुक में ढाला था। अभिनेत्री ने बताया कि अच्छे मेटाबोल्जिम के कारण मैं हमेशा जो कुछ भी चाहती हूं उसे खाने सकती हूं। इसी कारण मेरे लिए किलो में वजन बढ़ाना आसान नहीं था। वजन बढाने के लिए मुझे नाश्ता, खाने , मिठाई, आदि ज्यादा से ज्यादा खाना पड़ा। हालांकि ऐसा करने वाली वो एकलौती अभिनेत्री नहीं है। इससे पहले बॉलीवुड के कई सितारे फिल्म के किरदार को विश्वनीय बनाने के लिए वजन बढ़ा चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
भूमि पेडनेकर
जहां अभिनेत्रियां फिल्मों  में आने से पहले अपना फिगर मेंटेन कर लेती हैं तो वहीं भूमि ने अपनी डेब्यू फिल्म के लिए वजन बढ़ा लिया था। दम लगा के हईशा से डेब्यू करने के लिए भूमि ने 15 किलो वजन बढ़ाया था। फिल्म में उन्हें एक वजनी महिल का किरदार निभाया था जिसकी शादी जबरदस्ती आयुष्मान से हो जाती है। इस फिल्म के खत्म होने के बाद उन्होंने अपना वजन 56 किलो कर लिया था।
विज्ञापन

3 of 6
अनुष्का शेट्टी - फोटो : Social media
अनुष्का शेट्टी
 दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अदाकारा अनुष्का शेट्टी फैंस को अपनी खूबसूरती का दीवाना बना देती हैं। हालांकि उन्हें कई बार फिल्मों में अपने किरदारों से एक्सपेरिमेंट करते देखा गया है। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म साइज जीरो के लिए अभिनेत्री ने करीब 20 किलो वजन बढ़ाया था। फिल्म में वो काफी हेल्दी नजर आईं थीं।

4 of 6
विद्या बालन - फोटो : Instagram
विद्या बालन
अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली विद्या बालन भी फिल्मो में बढ़े वजन के साथ नजर आ चुकी हैं। उन्होंने द डर्टी पिक्चर में सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री के किरादर में ढलने के लिए विद्या ने काफी वजन बढ़ाया था। इस किरदार के लिए उनकी काफी तारीफ हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
दंगल - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट अपना हर काम समय लेकर और पूरे समर्पण के साथ करते हैं। ऐसे मे जब उन्हें फिल्म दंगल के लिए वजन बढ़ाना था तो वो फौरन तैयार हो गए। फिल्म मे एक बुजुर्ग पिता की तरह दिखने के लिए आमिर खान ने करीब 97 किलो वजन बढ़ाया था। हालांकि बाद में वर्कआउट करके उन्होंने 66 किलो वजन कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
थलाइवी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कंगना रणौत
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत भी इन दिनों अपनी फिल्म थलाइवी को लेकर चर्चा में हैं। कंगना इस फिल्म में अभिनेत्री और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में जयललिता के फिल्म से लेकर राजनीति तक का सफर दिखाया जाएगा। जयललिता के राजनीतिक रुप में ढलने के लिए कंगना ने अपना काफी वजन भी बढ़ाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें