फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्से बॉलीवुड के: आपको पता है कितनी थी शाहरुख की पहली सैलरी? मिलते ही ट्रेन पकड़ सीधे पहुंच गये थे ताजमहल

Mon, 30 Aug 2021 04:06 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Instagram
शाहरुख खान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। उनको बॉलीवुड का बेताज बादशाह भी बोला जाता है। अपने अभिनय के साथ ही शाहरुख अपनी लव स्टोरी और संघर्ष के लिए भी याद किये जाते हैं। शाहरुख की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। करोड़ों लोग उनसे प्यार करते हैं। उनकी शानदार और सुपर हिट फिल्मोें ने दर्शकों का दिल जीता है। ये ही कारण है कि उनको इंडस्ट्री का किंग खान बोला जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि शाहरुख खान की पहली सैलरी कितनी थी, जिसके मिलते ही वह ट्रेन पकड़कर प्यार की निशानी ताजमहल देखने के लिए चले गये थे।

शाहरुख खान ने फिल्मों में अभिनय करने से पहले टीवी शो में भी काम किया था। उनके पहले टीवी सीरियल का नाम फौजी था, जिसमें शाहरुख ने एक फौजी का किरदार निभाया था। यह नाटक 1989 में आया था। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। अगली स्लाइड में पढ़िये कितनी थी शाहरुख की पहली कमाई

 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Instagram Post
शाहरुख खान के पिता दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में कैंटीन चलाते थे। इसी वजह से शाहरुख खान का शुरू से ही अभिनय की ओर ज्यादा झुकाव रहा था। वह बहुत से कलाकारों को एनएसडी में अभिनय करते हुए देखते थे। 


 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Instagram
यह 80 के दशक की बात है उस वक्त शाहरुख खान के संघर्ष के दिन थे। उनकी पहली सैलरी मात्रा 50 रुपये थे जो उन्होंने पंकज उदास के एक कार्यक्रम में काम करके कमाई थी।जिसके मिलने के बाद वह ट्रेन का टिकट खरीदकर सीधे ताज महल देखने के लिए गए थे।
2 नवंबर 1965 को दिल्ली में पैदा हुए शाहरुख के माता-पिता का नाम लतीफ फातिमा खान और ताज मोहम्मद खान था

 

4 of 5
शाहरुख खान फैन क्लब - फोटो : Instagram
शाहरुख का बचपन बंगलुरू में बीता जहां उनके पिता चीफ इंजीनियर थे। उन्हें 555 नंबर से बहुत प्यार है। शाहरुख की सभी गाड़ियों के नंबर में 555 आता है। अगर शाहरुख और गौरी के प्यार की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। जहां शाहरुख पहली ही नजर में गौरी को दिल दे बैठे थे। उस वक्त शाहरुख की उम्र 19 साल और  गौरी की 14 साल थी। उस वक्त गौरी को शाहरुख में कोई रुचि नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Insatagram- @iamsrk
जब शाहरुख ने गौरी सेे बात करना चाहा, तो उन्होंने यह कहकर मना कर दिया था कि उनका ब्वॉयफ्रेंड बाहर इंतजार कर रहा है। जबकि बाहर गौरी का भाई इंतजार कर रहे थे। जब शाहरुख को पता चला कि गौरी ने उनसे झूठ बोला, तो उन्होंने गौरी को बहन बनाने को लेकर मजाक किया। धीरे-धीरे दोनों का अफेयर शुरु हो गया। बाद में गौरी शाहरुख को बिना बताए अपने दोस्तों के साथ मुंबई चली गईं। इसके बाद शाहरुख भी अपनी मां से हजार रुपये लेकर गौरी की तलाश में मुंबई आ गये। करीब 5 साल तक अफेयर चलने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और घरवालों  को बताया पर गौरी के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, क्योंकि गौरी हिंदू थी और शाहरुख मुस्लिम। आखिर में दोनों के प्यार के आगे को झुकना पड़ा और दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें