फिल्म 'मोहब्बतें' की क्यूट किम शर्मा तो आपको याद ही होंगी। बॉलीवुड में दो-तीन फिल्में करने के बाद से ही उन्हें काम मिलना बंद हो गया और वह बॉलीवुड से गायब हो गईं। किम शर्मा ने बेशक बॉलीवुड को अलविदा कह दिया हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह खूब एक्टिव नजर आ रही हैं। इन दिनों किम अपने ब्वॉयफ्रेंड एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ श्रीलंका में छुट्टियां मना रही हैं।