अक्षय कुमार के करियर के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं और इस बात से कोई भी इनकार नहीं कर सकता। खिलाड़ी कुमार एक के बाद एक फिल्में लेकर आ रहे हैं लेकिन इसे मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है। ऐसा ही कुछ हाल उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'खेल खेल में' का भी हुआ है। अक्षय के साथ-साथ वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल, फरदीन खान और आदित्य सील जैसे सितारों से सजी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में असफल नजर आ रही है, जिसका नतीजा इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिख रहा है। पांच दिन की कमाई निराशाजनक रही है। वहीं, इसके छठे दिन का आंकड़ा निर्माताओं की चिंता बढ़ाने वाला है।