केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शनिवार को कमाई में उछाल
फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने अपनी रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे हफ्ते के शनिवार सारी भाषाओं के संस्करणो को मिलाकर 12.70 करोड़ रुपये का ग्रॉस और करीब 11 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने जहां एक दिन पहले मार्वल स्टूडियोज की नई फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मैडनेस ऑफ मल्टीवर्स’ के मुकाबले में मात खाते हुए सिर्फ 3.85 करोड़ रुपये ही कमाए थे, वहीं शनिवार को इसके कलेक्शन में करीब 50 फीसदी का उछाल आया और फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी ने करीब 5.50 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर बटोर लिए। फिल्म ने 24वें दिन यानी रिलीज के चौथे शनिवार को कन्नड़ में तीन करोड़, तेलुगू में एक करोड़, तमिल में 2.20 करोड़ और मलयालम में करीब 30 लाख रुपये शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से कमाए।