फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF Chapter 2 Release Date: केजीएफ 2 के लिए फैंस को अभी करना होगा इंतजार, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Sun, 22 Aug 2021 05:10 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : ट्विटर
कोरोना महामारी के मद्देनजर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'केजीएफ 2' (KGF Chapter 2) की रिलीज डेट टाल दी गई है। फिल्म के मेकर्स ने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। अब 'केजीएफ 2' की रिलीज डेट सबके सामने आ गई है। खुद कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) ने रिलीज डेट का एलान कर दिया है। फिल्म 'केजीएफ 2' की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।  फिल्म 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यश ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर और रिलीज डेट फैंस के साथ शेयर किया है। यश ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आज की अनिश्चितताएं केवल हमारे संकल्प में देरी करेंगी, लेकिन जैसा वादा किया गया था, वैसा ही होगा। हम 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में आएंगे। ' यश का यह पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : Hombale Films/YouTube
इस पोस्ट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है। इस पोस्टर को साझा करते हुए संजय दत्त ने खास कैप्शन देते हुए केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज डेट बताई है। 
विज्ञापन

3 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : फाइल
उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज की अनिश्चितताएं केवल हमारे संकल्प में देरी करेंगीं, लेकिन जैसा वादा किया गया था, वैसा ही होगा। हम 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में उतरेंगे।' 

4 of 5
केजीएफ - फोटो : सोशल मीडिया
'केजीएफ चैप्टर 1' देखने के बाद दर्शकों में 'केजीएफ चैप्टर 2' के लिए बहुत उत्साह है। काफी समय से इंतजार हो रहा है कि निर्माता पहले चैप्टर में खत्म हुई कहानी से आगे की कहानी कब बताएंगे?  जानकारी के मुताबिक फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के निर्माताओं ने यश और संजय दत्त के बीच एक्शन दृश्यों को फिल्माने के लिए हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में एक बड़े सेट का निर्माण किया है। यह दृश्य फिल्म के कुछ सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक होंगे। इसके लिए दोनों कलाकारों ने बहुत रिहर्सल भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्टर यश - फोटो : social media
बीते दिनों फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आई। इसकी सभी दक्षिण भाषाओं कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम के वर्ल्डवाइड सैटेलाइट अधिकार जी ग्रुप ने हासिल कर लिए हैं। फिल्म के मुख्य अभिनेता यश ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें