फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ओटीटी पर छाने को 'केजीएफ 2' तैयार और 'अनेक' का ट्रेलर रिलीज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Thu, 05 May 2022 08:29 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें - फोटो : social media
सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 इन दिनों खूब धमाल मचा रही है। रिलीज से पहले दिन से ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई से जो शुरुआत की वह अब तक जारी है। यश स्टारर इस फिल्म ने अब तक कई बड़ी फिल्मों को बिजनेस के मामले में पीछे छोड़ दिया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर चुकी है। इस बीच फिल्म ने ओटीटी राइट्स के मामले में भी नया रिकॉर्ड बना दिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
KGF Chapter 2: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर छाने को तैयार 'केजीएफ 2', इतने करोड़ में बिके डिजिटल राइट्स
विज्ञापन

2 of 10
फिल्म अनेक का ट्रेलर आउट - फोटो : Social media
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना हर बार अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आते हैं। इंडस्ट्री में अलग और लीग से हटकर फिल्में करने के लिए मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना अब जल्द ही एक और नई फिल्म के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। अभिनेता जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म अनेक में नजर आने हैं। फिल्म को लेकर दर्शक काफी बेताब हैं। ऐसे में अब दर्शकों की बेताबी कम करने के लिए मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Anek Trailer OUT: नया संवेदनशील मुद्दा पर्दे पर लाए आयुष्मान खुराना, पुलिस के रोल में फिर आएंगे नजर
विज्ञापन

3 of 10
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। प्रियंका अपने काम के साथ अपने दयालु स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं, वह अक्सर आगे बढ़कर लोगों की मदद करने के लिए आगे बढ़कर कदम उठाती हैं। उन्हें पिछले दिनों कई बार रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोलते और यूक्रेन को सपोर्ट करते हुए देखा गया है। इस समय वह अपनी फैमिली के साथ न्यूयॉर्क में टाइम स्पेंड कर रही हैं। लेकिन अपने इस फैमिली टाइम में भी वह यूक्रेन को नहीं भूल पा रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसी यूक्रेनी लड़की की कहानी साझा की, जिसे देख शायद आप लोगों के दिलों में भी उसके लिए दया का भाव जाग जाए।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Russia-Ukraine War: एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन के लोगों के लिए मांगी मदद, उठाया यह कदम
 

4 of 10
बॉलीवुड के यह कपल्स हो सकते हैं 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन के मेहमान - फोटो : social media
मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने बीते बुधवार को ये घोषणा की थी कि उनका मशहूर टॉक शो कॉफी विद करण बंद होने जा रहा है। ये सुनने के बाद तो करण के फैन्स को झटका लगा था। लेकिन फिर कहानी में ट्विस्ट लाते हुए करण ने खुद बताया था कि ये सिर्फ टीवी पर बंद हो रहा है और ये शो इसके सातवें सीजन के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर वापसी करेगा। इस शो में बॉलीवुड सेलेब्स के बीच की गपशप और गॉसिप्स होती है, जिन्हें सुनने के लिए फैंस भी बेताब रहते हैं। फैंस भी नए सीजन को लेकर ये जानने के लिए उत्सुक होंगे कि इस बार इस शो में कौन-कौन मेहमान बनकर आ रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Koffee with Karan 7: करण के शो में कॉफी पी सकते हैं बॉलीवुड के ये कपल, जानिए किस-किस का नाम है शामिल
 
विज्ञापन

5 of 10
Prithviraj - फोटो : Instagram
अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, सोनू सूद और संजय दत्त स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म 'पृथ्वीराज' के ट्रेलर लॉन्च की उलटी गिनती शुरू हो गई है। चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित यह फिल्म इस साल 3 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब इस फिल्म को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि 'पृथ्वीराज' की पूरी टीम बड़े पैमाने पर इसका ट्रेलर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खबरों की माने तो मुंबई में यशराज स्टूडियो में मीडिया की उपस्थिति में ट्रेलर को बहुत धूमधाम से लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इसके डिजिटल लॉन्च की तैयारी चल रही है। इस विशेष कार्यक्रम में अक्षय, मानुषी और चंद्रप्रकाश द्विवेदी मौजूद रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Prithviraj Trailer: सामने आई अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट, जानें कब और कहां होगा लॉन्च
विज्ञापन

6 of 10
सनल कुमार शशिधरन - फोटो : सोशल मीडिया
मंजू वारियर द्वारा कोच्चि के एलमक्कारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन को कथित तौर पर हिरासत में ले लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि वह उन्हें ब्लैकमेल करने और सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे। इसेक साथ ही पीछा करने का भी आरोप लगा है रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने गुरुवार (5 मई) सुबह तिरुवनंतपुरम के परसाला से सनल कुमार शशिधरन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से पहले हुई नाटकीय घटनाओं को रिकॉर्ड करते हुए, फिल्म निर्माता फेसबुक लाइव पर भी दिखाई दिए।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Sanal Kumar Sasidharan: मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार गिरफ्तार, फेसबुक लाइव कर बोले- 'मेरी जान खतरे में है'
विज्ञापन

7 of 10
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' को सुप्रीम कोर्ट की ओर से ओटीटी पर रिलीज होने के लिए हरी झंडी मिल गई है। तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। फिल्म 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब 6 मई को ओटीटी  प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Jhund Ott Release: सुप्रीम कोर्ट से मिली अमिताभ बच्चन की ‘झुंड’ को राहत, कल ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

8 of 10
कार्तिक आर्यन, कृति सेनन - फोटो : Instagram
बीते दिनों कृति सेनन और कार्तिक आर्यन के लिंक अप की खूब खबरें सामने आईं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया था। यहीं नहीं दोनों एक दूसरे की इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी कमेंट कर रहे थे, जिसके बाद से ही दोनों की अफेयर की खबरों को हवा मिली थी। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान कृति सेनन ने अपने और कार्तिक के रिलेशनशिप को लेकर बात की और बताया कि उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Kriti Sannon: कार्तिक आर्यन को डेट करने की खबरों पर बोलीं कृति सेनन, काश मेरी जिंदगी इतनी दिलचस्प…

9 of 10
फौडा वेब सीरीज स्टार त्साही हलेवी - फोटो : ANI
मनोरंजन एक ऐसा माध्यम है जो भाषाओं, शहरों, राज्यों और यहां तक कि दो देशों को भी एक दूसरे से जोड़ देता है और जब से ओटीटी प्लेटफार्म लोकप्रिय हुआ है तब से यह फासला और भी कम हो गया है। भारत में रिलीज हुई इजरायली हिट सीरीज 'फौडा' के चार सीजन आ चुके हैं। इस समय 'फौडा' स्टार त्साही हलेवी भारत में हैं और इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए भारतीय सिनेमा के साथ टीवी जगत के बारे में भी बात की।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Fauda: इजरायली सीरीज 'फौडा' के भारत में हिट होने से खुश त्साही हलेवी, बोले- 'भारतीय सिनेमा को समझने का शानदार अवसर'
विज्ञापन

10 of 10
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी फिल्म जनहित में जारी को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म का जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं। 10 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म में उन्होंने एक कंडोम बेचने वाली लड़की की भूमिका निभाई है, जिसके लिए उनको ट्रोल होना पड़ रहा है। ट्रोल्स से परेशान होकर उनको जवाब देने के लिए नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए नुसरत ने लिखा- #जनहित में जारी। उन्होंने कहा- कुछ दिन पहले मैंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म के दो पोस्टर शेयर किए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Janhit Mein Jaari: बेहद बोल्ड अंदाज में नुसरत भरूचा ने 'जनहित में जारी' किया वीडियो, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें